HomeबिहारArrahआरा नगर निगम की मेयर इंदु देवी को मातृ शोक

आरा नगर निगम की मेयर इंदु देवी को मातृ शोक

Indu Devi – Kanta Kunwar आरा: आरा नगर निगम की मेयर इंदु देवी की मां एवं भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन की सास कांता कुंवर का मंगलवार की रात्रि असमायिक निधन हो गया। वे करीब 68 वर्ष की थी। लू लगने के कारण उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। वे पिछले एक सप्ताह से पटना के निजी अस्पताल में भर्ती थी। जहां इलाज के क्रम में मंगलवार की रात्रि उन्होंने अंतिम सांस ली। वे मूल रूप से भोजपुर जिले के पवना की रहने वाली थी। वे अपने पीछे पुत्र-पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

उनके पार्थिव शव का अंतिम संस्कार बुधवार को बक्सर के गंगा नदी घाट पर हुआ। उनके निधन पर जिले के कई लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, राजन नैयर, संतोष पब्लिसिटी, राहुल बदलानी, लड्डू कुमार, शालू कुमार, शुभम कुमार, राम दयाल सिंह, मंटू सिंह, विशाल सिंह, आदित्य सिंह आदि, सोनू कुमार, विशाल कुमार आदि थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular