HomeNewsबिहारभूमि आवंटन रद्द: बिहिया के चार कारखानों पर बियाडा ने किया कब्जा

भूमि आवंटन रद्द: बिहिया के चार कारखानों पर बियाडा ने किया कब्जा

आरा/बिहिया: प्रखंड मुख्यालय बिहिया स्थित औद्योगिक क्षेत्र (Bihiya factories) की भूमि पर स्थापित चार कारखानों द्वारा भूमि आवंटन के सेवा शर्तों का उल्लंघन करने को लेकर न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को कारखानों की जब्ती की कार्रवाई की गयी।

  • कारखानों के संचालकों द्वारा निर्धारित शर्तां का उल्लंघन,भूमि आवंटन रद्द
  • एसडीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की मौजूदगी में की गयी कार्रवाई

इस मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में बिहिया चकबन्दी पदाधिकारी दीपक कुमार के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। जब्ती की इस कार्रवाई के बाद जब्त मशीनों व कारखाने को औद्योगिक क्षेत्र बिहिया के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल प्रसाद को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र बिहिया स्थित दुर्गा मिनी राईस मिल एवं फ्लावर मिल, जानकी मिनी राईस मिल, किसान मिनी दाल मिल एवं धीरज हर्बस प्राईवेट लिमिटेड (Bihiya factories) को बियाड़ा क्षेत्र में भूमि का आवंटन किया गया था। परन्तु उक्त कारखानों के संचालकों द्वारा निर्धारित शर्तां का उल्लंघन किये जाने के कारण भूमि आवंटन को रद्द कर दिया गया।

मामले को लेकर संबंधित कारखानों के संचालक न्यायालय में मामला दायर किये परन्तु न्यायालय ने मामले को खारिज कर दिया। मामला खारिज होने के बाद बियाडा बिहटा कलस्टर के उप महाप्रबंधक द्वारा भूमि पर दखल कब्जा दिलाने को लेकर जगदीशपुर एसडीएम को पत्र भेजा गया था। भेजे गये पत्र के आलोक में एसडीएम ने मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती कर आवंटित भूखंड पर बियाडा के अधिकारी को दखल कब्जा दिलवाया गया।

ranjna
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular