Homeराजनीतपटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, युवा नेता राकेश ओझा घायल

पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, युवा नेता राकेश ओझा घायल

Rakesh Ojha injured in Patna: पटना में शिक्षक भर्ती और रोजगार के मुद्दे पर विधानसभा मार्च निकाल रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। डाक बंगला चौराहे पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प में हो गई। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठियां बरसा दी। जिसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। और नेता भी घायल हुए है।

jay kumar

इस दौरान बीजेपी के विधानसभा मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। और मार्च को रोक दिया। लाठीचार्ज के दौरान कई महिला कार्यकर्ताओं को भी चोंटें आई हैं। बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज के दौरान बीजेपी सांसद जर्नादन सिंह सिग्रीवाल एवं शाहपुर के युवा भाजपा नेता राकेश ओझा (Rakesh Ojha injured in Patna) भी घायल हुए हैं।

Rakesh Ojha injured – मार्च को डाक बंगला चौराहे पर रोकने की कोशिश

दरअसल गांधी मैदान से लेकर बिहार विधानसभा तक भारी मात्रा में तैनात पुलिस बल ने बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विधायकों और नेताओं के नेतृत्व में मार्च को डाक बंगला चौराहे पर रोकने की कोशिश की, जिससे माहौल गर्म हो गया। पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. पुलिस ने प्रतिबंधित वीआईपी क्षेत्र की ओर उनके मार्च को रोकने के लिए बल प्रयोग किया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular