Saturday, April 19, 2025
No menu items!
HomeNewsCrimeशादी के दो महीने बाद ही अंजली की मौत: ससुराल वालों पर...

शादी के दो महीने बाद ही अंजली की मौत: ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Anjali Masad Tola आरा: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत मसाढ़ टोला में संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव बरामद हुआ है। परिजनों का आरोप है कि शनिवार की सुबह दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुरालवालों ने हत्या कर दी है। परिजनों ने ससुराल वालों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार मृतका उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत मसाढ टोला निवासी विशाल कुमार की पत्नी अंजली देवी (19) है। इधर मृतका के चचेरे भाई मुकेश प्रसाद ने बताया कि सारण (छपरा) जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलवंत टोला गांव निवासी मृतका के पिता और उसके चाचा अकलू महतो उर्फ उमा शंकर ने अपनी बेटी अंजली की शादी इसी वर्ष के 12 जून को उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत धनजी प्रसाद के पुत्र विशाल कुमार से की थी। शादी के एक सप्ताह बीत जाने के बाद से ही उसके पति विशाल कुमार और उसके ससुराल वालों द्वारा अपाची बाइक की मांग की जाने लगी, जिसको लेकर उनके द्वारा उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता था और मारपीट भी की जाती थी। इसके बाद उसने इसकी शिकायत अपने मायके वाले से भी की थी।

Bharat sir
Bharat sir

उन लोगों द्वारा कहा गया था कि पैसे का आभाव है, बाद में बाइक दे दूंगा। इसी बीच शुक्रवार की रात उसके पति द्वारा फोन कर परिजनों को सूचना दी गई की उसकी तबीयत खराब है। आप लोग आकर उससे मिल लीजिए, जिसके बाद सूचना पाकर परिजन शनिवार की सुबह उसके ससुराल मसाढ टोला पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि उसका शव घर के आंगन में पड़ा हुआ है और उसके ससुराल के सभी सदस्य घर से फरार है।

Mathematics Coching shahpur
Mathematics Coching shahpur

परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

वहीं दूसरी ओर मृतका के चचेरे भाई मुकेश प्रसाद ने उसके पति विशाल कुमार, सास, ससुर और ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज में अपाची बाइक ना देने के कारण अपनी बहन की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृतका अंजली (Anjali Masad Tola) अपने मां-बाप की इकलौती संतान थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही उसकी मां उर्मिला देवी बेहोश हो गई। रोते-रोते उसकी मां का हाल बेहाल हुआ है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतका की मां उर्मिला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular