HomeNewsरास्ट्रीय खबरेंराष्ट्रपति के हाथों आज बिहार सरकार के चौथे कृषि रोडमैप का होगा...

राष्ट्रपति के हाथों आज बिहार सरकार के चौथे कृषि रोडमैप का होगा लोकार्पण

President Draupadi Murmu – Patna: बिहार में लगातार चौथी बार कृषि रोडमैप का लोकार्पण राष्ट्रपति के हाथों होगा। इससे पहले दूसरे का लोकार्पण तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और तीसरे का रामनाथ कोविंद ने किया था।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • राज्य के 1800 किसान और 700 जीविका दीदियां रहेंगी मौजूद
    • महिला किसानों की संख्या ज्यादा होगी
    • महिला सशक्तीकरण का दिखेगा दम

President Draupadi Murmu – Patna: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आज पटना आ रही हैं। वे पटना में आज बुधवार को नीतीश सरकार के चौथे कृषि रोडमैप का लोकार्पण करेंगी। चौथे कृषि रोडमैप का लोकार्पण बुधवार को बापू सभागार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों होगा।

इस दौरान राज्य के 1800 किसान और 700 जीविका दीदियां मौजूद रहेंगी। किसानों में पशुपालक, मधुमक्खी पालक और खेती के रोजगार से जुड़े किसान होंगे। इसमें महिला किसानों की संख्या ज्यादा होगी। यानी महिला सशक्तीकरण का दम दिखेगा।

भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के किसान श्री से सम्मानित किसान उमेशचंद्र पांडेय उर्फ़ मुन्ना पांडेय सहित जिले के कई किसान एक दिन पहले ही पहुंच चुके है और राष्ट्रपति के आगमन को लेकर काफी उत्साहित है।

बिहार में लगातार तीसरी बार कृषि रोडमैप का लोकार्पण राष्ट्रपति के हाथों होगा। इससे पहले दूसरे का लोकार्पण तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और तीसरे का रामनाथ कोविंद ने किया था।

बिहार का पहला कृषि रोडमैप साल 2008 में शुरू हुआ था। चौथे कृषि रोडमैप की योजनाएं 250 से ज्यादा पृष्ठों में संकलित की गई हैं। इसमें अगले पांच साल यानी 2028 तक की योजना शामिल है।

चौथे कृषि रोडमैप की खासियत है कि इस बार योजनाओं के साथ ही डीपीआर भी बनाई गई है। कृषि रोडमैप में 12 विभागों की योजनाएं हैं। यानी बिहार के किसानों के समग्र विकास की रूपरेखा गई है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular