Homeभोजपुरबड़हाराहाई स्कूल में बच्चों को हथियार दिखा धमका रहा बदमाश गिरफ्तार

हाई स्कूल में बच्चों को हथियार दिखा धमका रहा बदमाश गिरफ्तार

Gundi News : भोजपुर के कृष्णगढ़ ओपी क्षेत्र के गुंडी गांव स्थित हाई स्कूल में हथियार दिखा बच्चों को धमका रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। हेडमास्टर, शिक्षकों और बच्चों के सहयोग से उसे पकड़ा गया।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया
    • बदमाश के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया

Gundi News बड़ाहरा/आरा: भोजपुर के कृष्णगढ़ ओपी क्षेत्र के गुंडी गांव स्थित हाई स्कूल (Gundi High school) में हथियार दिखा बच्चों को धमका रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। हेडमास्टर, शिक्षकों और बच्चों के सहयोग से उसे पकड़ा गया। वह गुंडी गांव निवासी योगेंद्र यादव का पुत्र दीपू यादव है। उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। घटना गुरुवार की सुबह उत्क्रमित हाई स्कूल की है। इसे लेकर स्कूल के हेडमास्टर योगेंद्र प्रसाद सिंह के बयान पर युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

एसपी प्रमोद कुमार यादव की ओर से प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह गुंडी गांव स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल में प्रार्थना के बाद पढ़ाई हो रही थी। तभी बदमाश हथियार लेकर स्कूल में पहुंच गया और एक क्लास रूम में जाकर बच्चों को डराने-धमकाने लगा।

उस क्लास के शिक्षक की सूचना पर हेडमास्टर ने उसे पकड़ा और तलाशी ली गयी। तब उसके पास से एक कट्टा बरामद किया गया। इसके बाद हेडमास्टर की ओर से तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। कट्टा जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक से कट्टा के बारे में पूछताछ की जा रही है। कट्टा लेकर स्कूल में जाने और बच्चों को डराने-धमकाने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular