Homeआरा भोजपुरबिहियाघर में घुसकर दिन दहाड़े पीडीएस दुकानदार की पत्नी को मारी गोली

घर में घुसकर दिन दहाड़े पीडीएस दुकानदार की पत्नी को मारी गोली

Bihiya Crime News: भोजपुर जिला के बिहिया नगर स्थित वार्ड नंबर 5 में पीडीएस दुकानदार उमेश सिंह की पत्नी रंजू देवी को घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मार दी।

  • हाइलाइट :-
    • महिला बिहिया नगर स्थित वार्ड नंबर 5 अपने घर के बरामदे में बैठी हुई थी
    • दो से तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने घर में घुसकर महिला पर की फायरिंग
    • गंभीर रूप से जख्मी महिला को एक गोली सीने में और दूसरी गोली दाहिने बांह में लगी है

Bihiya Crime News बिहिया/आरा: भोजपुर जिला के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित वार्ड नंबर 5 में शुक्रवार की शाम घर में घुसकर अपराधियों ने एक पीडीएस दुकानदार की पत्नी को गोली मार दी। सघन आबादी क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद नगर में सनसनी फैल गयी।

घटना में जख्मी पीडीएस दुकानदार उमेश सिंह की पत्नी रंजू देवी (42 वर्ष) को बिहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया गया। अपराधियों ने महिला को दो गोली मारी है जिसमें एक गोली सीने में और दूसरी गोली दाहिने बांह में लगी है।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने घर के बरामदे में बैठी हुई थी। इसी दौरान दो से तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने घर में घुसकर महिला पर ताबड़तोड़ गोली चला दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भाग निकले।

अस्पताल में जख्मी अवस्था में महिला ने गोली चलाने के मामले में एक युवक धर्मेन्द्र कुमार का नाम लिया है। फिलवक्त जख्मी महिला का आरा में इलाज कराया जा रहा है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी है। घटना किस कारण से घटित हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।

गोली लगने से हाथ फ्रैक्चर और सीने से बह गया ज्यादा खून

Dr. Vikas Singh

इधर, इलाज कर रहे सर्जन डाक्टर विकास सिंह ने बताया कि बिहिया निवासी एक महिला को दो गोली लगी है। एक गोली दाहिने साइड सीन और दूसरी गोली दाहिने हाथ में लगी है। हाथ में गोली लगने से हाथ फैक्चर कर गया है। चेस्ट में गोली लगने से खून भी काफी बह गया है। ब्लड को सिक्योर कर दिया गया है। चेस्ट में चेस्ट ट्यूब लगा दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति बिल्कुल स्टेबल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular