Homeआरा भोजपुरबिहियागोली से जख्मी महिला के फर्द बयान पर चार के खिलाफ नामजद...

गोली से जख्मी महिला के फर्द बयान पर चार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

बिहिया थाना न्यूज: बिहिया नगर स्थित वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार की शाम पीडीएस दुकानदार उमेश कुमार सिंह की पत्नी रंजू देवी को गोली मारने के मामले में पीड़िता के फर्द बयान पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • अपराधियों ने घर में घुसकर महिला को मारी थी दो गोली
    • पुलिस द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान

बिहिया थाना न्यूज/आरा: भोजपुर जिले के बिहिया नगर स्थित वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार की शाम पीडीएस दुकानदार उमेश कुमार सिंह की पत्नी रंजू देवी को गोली मारने के मामले में पीड़िता के फर्द बयान पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।

दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि उक्त सभी लोग बाइक पर सवार होकर उनके घर पर आये और उसे गोली मार दिया। हालांकि फर्द बयान में घटना के कारणों का जिक्र नहीं किया गया है। वहीं पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन के पश्चात घटना का कारण लेन-देन का विवाद होना सामने आया है।

मालूम हो कि शुक्रवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने पीडीएस दुकानदार की पत्नी को उनके घर में घुसकर गोली मारकर जख्मी कर दिया था। अपराधियों ने महिला को दो गोली मारी थी जिसमें से एक गोली सीने में और दूसरी गोली दाहिने बांह में लगी थी।जख्मी महिला का आरा स्थित एक निजी क्लिनिक में उपचार कराया जा रहा है। वहीं पुलिस जख्मी महिला के फर्द बयान के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चला रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular