Homeबिहारभोजपुरअनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत

कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ बाजार पर गुरुवार की सुबह घटी घटना

Jitendra Mishra: भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ बाजार पर गुरुवार की सुबह टोयोटा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

  • हाइलाइट :
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ बाजार पर गुरुवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ बाजार पर गुरुवार की सुबह टोयोटा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक (Jitendra Mishra) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष पवन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में करवाया।

पढ़ें :- भोजपुर जिला के कृष्णागढ़ थाना अंतर्गत बलुआ में फांसी लगाकर प्रभारी हेडमास्टर ने किया सुसाइड

जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव निवासी स्व.राधा मिश्रा के 59 वर्षीय पुत्र जितेंद्र मिश्रा है। वह पेशे से एंबुलेंस चालक थे एवं प्राइवेट एंबुलेंस चलाते थे। इधर मृतक के छोटे भाई बिजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि वह बुधवार की सुबह कार से अपना दवा लाने के लिए गया गए थे। दवा लेने के बाद लौट के क्रम में वह बुधवार की रात में पटना रुक गए। इसके बाद गुरुवार की सुबह वह पटना से गांव के लिए चले थे। उसी बीच बलुआ बाजार पर उनकी टोयोटा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular