Homeआरा भोजपुरशाहपुरSHAHPUR : बाढ़ को लेकर सीओ व बीडीओ ने कर्मियों के साथ...

SHAHPUR : बाढ़ को लेकर सीओ व बीडीओ ने कर्मियों के साथ की बैठक

भोजपुर जिले के शाहपुर अंचल क्षेत्र में बाढ़ जैसे उत्पन्न हो रहे हालात व खतरे के मद्देनजर सीओ शमां परवीन व बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने कर्मचारियों के साथ बैठक की।

SHAHPUR – FLOOD : भोजपुर जिले के शाहपुर अंचल क्षेत्र में बाढ़ जैसे उत्पन्न हो रहे हालात व खतरे के मद्देनजर सीओ शमां परवीन व बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने कर्मचारियों के साथ बैठक की।

  • हाइलाइट : SHAHPUR – FLOOD
    • राजस्व कर्मचारियों को गंगा के जलस्तर पर नजर रखने का निर्देश

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर अंचल क्षेत्र में बाढ़ जैसे उत्पन्न हो रहे हालात व खतरे के मद्देनजर सीओ शमां परवीन व बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी राजस्व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया कि अपने-अपने संबंधित क्षेत्र में लोगों से संबंध स्थापित करते रहे और लगातार गंगा के जलस्तर पर नजर रखे।

पढ़ें : संभावित बाढ़ की तैयारी को लेकर एसडीएम ने की बैठक

बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न होने पर लोगों से ऊंचे स्थान पर चिन्हित शरणस्थलों पर जाने को कहा जाए। इसके साथ ही नागरिकों से संपर्क स्थापित करते रहे ताकि समय पड़ने पर नाव की भी व्यवस्था की जा सके।

शाहपुर सीओ शमां परवीन ने बताया कि सौ नाव का पंजीयन, 28 बाढ़ राहत शिविर व सामुदायिक रसोई, 36 शरणस्थल को चिन्हित किया गया है। साथ ही बाढ़ राहत के करीब 50 हजार से ज्यादा प्रभावित परिवारों का सूची की डाटा एंट्री भी संपूर्ति पोर्टल पर किया जा चुका है। यह प्रक्रिया पंचायत स्तर पर चल भी रही है।

बैठक में आरओ रश्मि सागर, कर्मचारी शशिरंजन चौबे, राकेश कुमार, विपुल कुमार, सोनू गुप्ता सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

पढ़ें : रौद्र रूप ले रही गंगा, शाहपुर में मंडराने लगा बाढ़ का खतरा

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular