Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया थाना क्षेत्र के चकवथ गांव में युवक का शव मिलते ही...

बिहिया थाना क्षेत्र के चकवथ गांव में युवक का शव मिलते ही मची सनसनी

भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के चकवथ गांव में सोमवार की रात दालान में सो रहे एक युवक की धारदार हथियार से गोद कर हत्या कर दी गई।

Chakwath – Amanat Ansari: भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के चकवथ गांव में सोमवार की रात दालान में सो रहे एक युवक की धारदार हथियार से गोद कर हत्या कर दी गई।

  • हाइलाइट : Chakwath – Amanat Ansari
    • बिहिया थाना क्षेत्र के चकवथ गांव में सोमवार की रात हुई वारदात
    • मंगलवार की सुबह गांव में प्राथमिक विद्यालय के समीप खेत से मिला शव
    • हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिस

आरा/बिहिया: भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के चकवथ गांव में सोमवार की रात दालान में सो रहे एक युवक की धारदार हथियार से गोद कर हत्या कर दी गई। उनका शव मंगलवार की सुबह गांव में ही प्राथमिक विद्यालय के समीप एक खेत से बरामद किया गया। युवक के पेट और छाती के नीचे जख्म, जबकि पीठ पर खरोंच के निशान मिले हैं। पूरे शरीर पर खून लगा था। मृत युवक चकवथ गांव निवासी स्व. मदार मियां के 45 वर्षीय पुत्र अमानत अंसारी थे। हालांकि हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों की ओर से किसी से दुश्मनी से इनकार किया जा रहा है।

इधर, सुबह होते ही युवक का शव मिलने से गांव सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर पुलिस पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की गयी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृत अमानत अंसारी के बेटे अजीज अंसारी ने बताया कि उनके पिता रोज घर के बाहर अपने दालान में सोते थे। सोमवार की रात करीब नौ बजे घर के सभी लोगों के साथ खाना खाने के बाद उसके पिता सोने के लिए दालान चले गए। मंगलवार की सुबह एक ग्रामीण की ओर से उन्हें सूचना दी गई कि प्राथमिक विद्यालय के पास उसके पिता का शव खून से लतपथ हालत में फेंका हुआ है। उस आधार पर परिजन वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

अजीज अंसारी का कहना है कि उन लोगों का किसी से दुश्मनी नहीं है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उनके पिता वहां कैसे और कब पहुंचे? बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि अमानत अंसारी के परिवार में पत्नी सैनुल बेगम, पुत्र अजीज अंसारी और पुत्री सैमुन बेगम है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी सैनुल बेगम और बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular