Madan Yadav RJD : बिहिया नगर में आयोजित शाहपुर विधानसभा स्तरीय राजद कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
- हाइलाइट्स: Madan Yadav RJD
- नेताओं ने कहा इस बार शाहपुर विधानसभा से मदन को सदन में भेजने का करें प्रयास
Madan Yadav RJD आरा: बिहिया नगर में आयोजित शाहपुर विधानसभा स्तरीय राजद कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शाहपुर विधानसभा स्तरीय राजद कार्यकर्ता सम्मेलन में मदन यादव ने अपनी शक्ति और विधानसभा के राजद कार्यकर्ताओं की एकजुटता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्थन को उजागर करते राजद नेता मदन यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस बार एकजुट रहें। आगामी चुनाव में सफल होने के लिए एकजुटता एवं समर्पण आवश्यक है। कहा की शाहपुर विधान सभा के लोगों ने परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।
मदन यादव ने अपने उद्बोधन में तेजस्वी यादव के रोजगार देने के वादे, माई बहिन योजना के तहत 2500 रुपया देने सहित राजद के सिद्धांतों और मूल्यों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एकजुटता में ही शक्ति है।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में मदन यादव के पक्ष में एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी के लिए समर्पित रहें और एकजुट होकर इस बार शाहपुर विधानसभा से मदन को सदन में भेजने का प्रयास करें।