Homeआरा भोजपुरकोइलवरआरा में किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

आरा में किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Geedha police station: भोजपुर के गीधा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर 15 वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

Geedha police station: भोजपुर के गीधा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर 15 वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Geedha police station
    • गीधा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम घटी घटना

आरा/कोइलवर: भोजपुर के गीधा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर 15 वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। पीड़िता के द्वारा आरोपित के खिलाफ गीधा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान कोर्ट में कलमबंद कराया। उसके बाद पुलिस द्वारा पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। गिरफ्तार आरोपित उसी गांव का निवासी शिवाजी का पुत्र जय प्रकाश है।

पढ़ें : बिहार के दो युवतियों के बिच प्रेम-प्रसंग के बाद समलैंगिक विवाह, वायरल

इधर, दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता द्वारा कहा गया है कि बुधवार की रात्रि करीब आठ बजे आरोपित जयप्रकाश कुमार ने उसे मोबाइल पर काॅल कर घर से बाहर बुलाया और उसका हाथ पकड़ कर जबरदस्ती उसे उदवंतनगर के पियनिया लेकर जा रहा था। जब उसने इसका विरोध किया, तो वह उसे गांव में स्थित अपने घर पर लेकर चला गया। घर पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने कहा है कि वह आरोपित को करीब एक वर्ष से पहचानती है। वह उसे शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया है।

पढ़ें : पत्नी के फेसबुक चलाने से परेशान होकर पति ने कर दी जमकर पिटाई

वही, इस मामले में गीधा थानाध्यक्ष उमूस सलमा ने बताया कि थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की सूचना मिली। सूचना के उपरांत हम लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पीड़िता का बयान भी कोर्ट में कलमबंद करा दिया गया है और अभी सदर अस्पताल में उसके मेडिकल जांच की प्रक्रिया की जा रही है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular