Homeबिहारआराबहोरनपुर हत्या कांड और लूट के मुख्य लाइनर का सरेंडर

बहोरनपुर हत्या कांड और लूट के मुख्य लाइनर का सरेंडर

Bahoranpur Murder Case: भोजपुर जिला अंतर्गत बहोरनपुर में सीएसपी संचालक धर्मेंद्र कुमार राय की हत्या और लूट कांड के मुख्य लाइनर द्वारा सरेंडर कर दिया गया।

Bahoranpur Murder Case: भोजपुर जिला अंतर्गत बहोरनपुर में सीएसपी संचालक धर्मेंद्र कुमार राय की हत्या और लूट कांड के मुख्य लाइनर द्वारा सरेंडर कर दिया गया।

Bijay singh
  • हाइलाइट्स: Bahoranpur Murder Case
    • सीएसपी संचालक की हत्या और लूट कांड के मुख्य लाइनर का सरेंडर
    • पुलिस की लगातार दबिश के कारण लाइनर ने मंगलवार को कोर्ट में किया समर्पण
    • बहोरनपुर में तीन अप्रैल की शाम सीएसपी संचालक की हत्या कर लूट लिया गये थे चार लाख रुपए
    • लूट के पैसे के साथ शूटर सहित पांच अपराधी पहले ही भेजे गए हैं जेल

आरा: भोजपुर जिला अंतर्गत बहोरनपुर में सीएसपी संचालक धर्मेंद्र कुमार राय की हत्या और लूट कांड के मुख्य लाइनर द्वारा सरेंडर कर दिया गया। पुलिस की लगातार दबिश के कारण वांछित लाइनर द्वारा मंगलवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया गया। वह यूपी के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के चक्की नवरंगा गांव निवासी विकास ठाकुर है। एसपी राज की ओर से इसकी पुष्टि की गयी है।

एसपी द्वारा बताया गया कि पुलिस की दबिश के कारण मुख्य लाइनर विकास ठाकुर द्वारा कोर्ट में सरेंडर कर दिया गया है। एसपी ने बताया हत्या और लूट कांड के शूटर, साजिश कर्ता और अपराधियों के सरंक्षण देने वाले पांच अपराधियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लूटे गए चार लाख रुपए और हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर लिया गया था। उन सभी से पूछताछ में विकास ठाकुर का नाम आया था। उसके बाद से पुलिस की ओर से उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही थी। उसे देखते हुए मुख्य लाइनर द्वारा कोर्ट में सरेंडर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि विकास ठाकुर का दामोदरपुर में रिश्तेदारी है और उसका अक्सर आना जाना लगा रहता है। उसी क्रम में उसके द्वारा दामोदरपुर गांव निवासी सुजीत राय के साथ मिलकर हत्या और लूट कांड में लाइनर का काम किया गया था।

बता दें कि तीन फरवरी की शाम करीब तीन बजे बहोरनपुर बांध के समीप सीएसपी संचालक धर्मेंद्र कुमार राय की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी और चार लाख रुपए लूट लिया गया था। घटना के समय दामोदरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार राय गौरा स्थित बैंक से पैसे निकाल कर सीएसपी लौट रहे थे।

ranjna
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular