Homeआरा भोजपुरबिहियादस किलो मछली और जाल छीना, विरोध करने पर मछुआरे को मारी...

दस किलो मछली और जाल छीना, विरोध करने पर मछुआरे को मारी गोली, पटना रेफर

Fisherman shot in Barja: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बरजा गांव स्थित गंगा नदी के किनारे गुरुवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने मछली मारने गए मछुआरे को गोली मार दी।

Fisherman shot in Barja: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बरजा गांव स्थित गंगा नदी के किनारे गुरुवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने मछली मारने गए मछुआरे को गोली मार दी।

  • हाइलाइट्स: Fisherman shot in Barja
    • हथियार बंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, छानबीन में जुटी पुलिस
    • बिहिया थाना क्षेत्र के बरजा गांव स्थित गंगा नदी किनारे घटी घटना

आरा/बिहिया: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बरजा गांव स्थित गंगा नदी के किनारे गुरुवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने मछली मारने गए मछुआरे को गोली मार दी। उसे दाहिने साइड गाल पर गोली लगी है, जो गर्दन में जाकर फंस गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जख्मी कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पीपरपांती गांव निवासी स्व.राम किशुन चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र मैनेजर मल्लाह है। वह मछली मारने का काम करते हैं।

इधर, मैनेजर मल्लाह ने ‘खबरें आपकी’ को बताया कि वह ख्वासपुर गांव निवासी व अपने दोस्त दसई मल्लाह के साथ बरजा गांव स्थित गंगा नदी में मछली मारने गए थे। तभी आठ की संख्या में हथियारबंद बदमाश वहां धमके और उनके द्वारा मारे गए दस किलो मछली और जाल छीन लिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसे गोली मार दी गई।

पढ़ें : खेल के साथ शिक्षा भी जरूरी है- डीएसपी

पढ़ें : ट्रेन में टीटीई के साथ मारपीट के मामले में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular