Homeआरा भोजपुरशाहपुर8 वर्षों से फरार 25 हजार के इनामी दीनदयाल ठाकुर ने किया...

8 वर्षों से फरार 25 हजार के इनामी दीनदयाल ठाकुर ने किया समर्पण

Deen Dayal Thakur : वर्ष 2017 में बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी सह गौरा पंचायत के तत्कालीन मुखिया पुत्र मनोज ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

  • हाइलाइट्स:Deen Dayal Thakur
    • दीनदयाल ठाकुर वर्ष 2017 में मनोज ठाकुर हत्याकांड के मामले में था नामजद आरोपित

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के गौरा गांव निवासी 25 हजार के इनामी व हत्याकांड में फरार अभियुक्त दीनदयाल ठाकुर ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। पुलिसिया दबिश के कारण उसने कोर्ट में समर्पण किया। इसकी जानकारी एसपी राज ने सोमवार को दी।

उन्होंने बताया कि दीनदयाल ठाकुर वर्ष 2017 में हत्या के मामले में आरोपित था। उस पर बहोरनपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज था। वह पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहा था। उस पर मुख्यालय द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित हुआ था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश बनाई हुई थी। इसी कड़ी में उसने सोमवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया।

बता दे कि वर्ष 2017 में बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी सह गौरा पंचायत के तत्कालीन मुखिया पुत्र मनोज ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें दीनदयाल ठाकुर नामजद अभियुक्त था। इस हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा उसके घर की कुर्की-जब्ती भी की गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने पूर्व में विक्की, करुणानिधि और निधि ठाकुर को जेल भेज चुकी है। वही इनामी उसी समय से फरार चल रहा था।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular