HomeNewsबिहारदिव्यांश कुमार ने पूरे बिहार में छठा स्थान लाकर लहराया भोजपुर का...

दिव्यांश कुमार ने पूरे बिहार में छठा स्थान लाकर लहराया भोजपुर का परचम

Matric Result 2025: आरा शहर के विष्णु नगर नाला रोड निवासी छात्र दिव्यांश कुमार ने बीएसईबी द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में छठा स्थान लाकर भोजपुर का परचम लहराया है।

Matric Result 2025: आरा शहर के विष्णु नगर नाला रोड निवासी छात्र दिव्यांश कुमार ने बीएसईबी द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में छठा स्थान लाकर भोजपुर का परचम लहराया है।

  • हाइलाइट्स: Matric Result 2025
    • मूल रूप से जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के कहथू गांव का रहने वाला है दिव्यांश
    • बीएसईबी द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में उसे 484 अंक प्राप्त हुए हैं

आरा: आरा शहर के विष्णु नगर नाला रोड निवासी छात्र दिव्यांश कुमार ने बीएसईबी द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में छठा स्थान लाकर भोजपुर का परचम लहराया है। आरा शहर के एसबी हाई स्कूल का छात्र दिव्यांश कुमार के पिता अशोक कुमार सिंह, डाक जीवन बीमा के एडवाइजर (प्रधान डाकघर, आरा) है। वही माता किरण सिंह गृहणी है।

मूल रूप से जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के कहथू गांव का रहने वाला है। मैट्रिक की परीक्षा में उसे 484 अंक प्राप्त हुए हैं। दो भाइयों में छोटा दिव्यांश कुमार है। बडा भाई रिषव कुमार बीएसी पार्ट-2 का छात्र है। उसके बड़े पापा का लड़का डॉ. दिव्य प्रकाश फिजियोथेरापिस्ट है।

दिव्यांश ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता गुरुजनों एवं बड़े भाई बंटी एवं अंशू को दिया है। जो उन्हें पढ़ाई में मार्गदर्शन देते रहें। उसने प्रोग्रेसिव क्लासेस से भी पढ़ाई की। उसकी इस उपलब्धि पर मनोरंजन कुमार सिंह (पीएलआई डीओ), कृष्ण कुमार (पत्रकार) समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular