Homeबिहारआरातनिष्क लूट कांड का आरोपी जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार, आरा ला रही...

तनिष्क लूट कांड का आरोपी जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार, आरा ला रही है पुलिस

Tanishq robbery: आरा शहर के बहुतचर्चित तनिष्क शोरूम लूट कांड के आरोपी अररिया निवासी सूरज मंडल को पुलिस गिरफ्तार कर आरा ला रही है।

Tanishq robbery: आरा शहर के बहुतचर्चित तनिष्क शोरूम लूट कांड के आरोपी अररिया निवासी सूरज मंडल को पुलिस गिरफ्तार कर आरा ला रही है।

  • हाइलाइट्स:Tanishq robbery
    • तनिष्क शोरूम लूट कांड के आरोपी सूरज मंडल को आरा ला रही है पुलिस
    • आरोपी सूरज मंडल का लूटपाट के दौरान सीसीटीवी फुटेज में चेहरा हुआ था कैद

आरा: शहर के बहुतचर्चित तनिष्क शोरूम लूट कांड के आरोपी अररिया निवासी सूरज मंडल को पुलिस गिरफ्तार कर आरा ला रही है। बिहार पुलिस ने जम्मू कश्मीर पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अररिया जिला के अररिया निवासी नित्यानंद का पुत्र सूरज मंडल है। सूरज मंडल ने आरा शहर के शीशमहल चौक स्थित तनिक शोरूम में सात लोगों के साथ मिलकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।

लूटपाट के बाद सूरज मंडल बिहार पुलिस से बचने के लिए जम्मू कश्मीर चला गया था। तनिष्क लूट कांड में पकड़े गए सूरज मंडल का चेहरा लूटपाट के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ था। पटना एसटीएफ टीम पूछताछ कर कांड में संलिप्त अन्य सदस्यों के बारे में पता लग रही है साथी पुलिस ने तीन चार संदिग्धों को भी उठाकर पूछताछ कर रही है।

बताया जाता है कि उसके पिता नित्यानंद सतवारी थाना क्षेत्र के जम्मू कश्मीर के भोर कैंप क्षेत्र में रहते हैं और वहां मजदूर का काम करते हैं इसकी भनक बिहार पुलिस को लग गई थी इसके बाद बिहार पुलिस की टीम सूचना पर सतवारी पुलिस थाना पहुंची, इसके बाद सीआईडी और के आई सी के जवानों ने छापेमारी कर सूरज मंडल को गिरफ्तार कर लिया। सूरज मंडल की गिरफ्तारी का वारंट लेकर एसटीएफ बिहार के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार गुरुवार को जम्मू कश्मीर आए थे।

थाना भारत भारी सतवारी जेपी सिंह ने बताया कि बिहार पुलिस की सूचना पर जम्मू कश्मीर में गाड़ी गढ़ इलाके से सूरज मंडल को गिरफ्तार कर बिहार पुलिस को सौंप दिया है इसके बाद बिहार पुलिस कानूनी कार्रवाई को पूरा कर उसे अपने साथ ला रही है।

बता दें की 10 मार्च की सुबह शहर के शीशमहल चौक स्थित तनिष्क शोरूम में साथ की संख्या में अपराधी ने धावा बोल 10 करोड़ की डकैती की थी इसके बाद लूटपाट को अंजाम देने के बाद वह भाग निकले थे। हालांकि भागने के क्रम में पुलिस ने बबुरा के दियारा इलाके में मुठभेड़ के दौरान वैशाली जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी कुणाल कुमार और सारण जिले के दिघवारा निवासी विशाल गुप्ता को गोली लग गई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वैशाली जिला के बिदुपुर निवासी गौतम को भी गिरफ्तार कर लिया था। वही इस लूट कांड के गैंग लीडर व तीन लाख के इनामी अपराधी चुनमुन झा उर्फ राकेश झा को एसटीएफ की टीम अररिया के नरपतगंज में एनकाउंटर के दौरान मार गिराया था। तनिष्क डकैती कांड में रिसीवर गौतम को भी पुलिस ने पकड़ा था और इस लूट कांड में इस्तेमाल कार को जप्त किया था। तनिष्क डकैती कांड में पुलिस बक्सर जेल में बंद अपराधी शेरू से पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट की अर्जी कोर्ट में लगाई है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular