Homeबिहारआरादस लाख में हायर रॉकी को मिली थी 22 हजार की पहली...

दस लाख में हायर रॉकी को मिली थी 22 हजार की पहली किस्त

Ara Tanishq Robbery secret: आरा तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से दस करोड़ की लूट में गिरफ्तार बांका निवासी रॉकी उर्फ राजा को दस लाख में हायर किया गया था।

Ara Tanishq Robbery secret: आरा तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से दस करोड़ की लूट में गिरफ्तार बांका निवासी रॉकी उर्फ राजा को दस लाख में हायर किया गया था।

  • हाइलाइट्स: Ara Tanishq Robbery secret
    • पुलिस की पूछताछ में रॉकी ने उगला राज:
    • पहली किस्त की राशि से रॉकी ने खरीद लिया था कपड़े सहित घर के लिए अन्य जरूरी सामान

आरा: तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से दस करोड़ की लूट में गिरफ्तार बांका निवासी रॉकी उर्फ राजा को दस लाख में हायर किया गया था। उसकी पहली किस्त के रूप में उसे मात्र 22 हजार रुपए दिए गए थे। जेल में बंद किसी सुबोध सिंह के इशारे पर उसे तनिष्क लूट के लिए हायर किया गया था। गिरफ्तारी के बाद रॉकी ने पुलिस की पूछताछ में यह बात बताई है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस की पूछताछ में रॉकी ने बताया कि जेल में बंद सुबोध सिंह के गिरोह के लोगों द्वारा उसे लूट के लिए हायर किया गया था। सुबोध सिंह के ही कहने पर दस लाख में डील हुई थी। उस दौरान पहली किस्त के रूप में उसे 22 हजार रुपए दिये गये थे। उस पैसे से उसने अपने और पत्नी के लिए कपड़े सहित घर के लिए जरूरी सामान खरीदी थी।

सूत्रों की मानें तो रॉकी ने पूछताछ में बताया कि डील के समय उसे नहीं बताया गया था कि लूट कहां करनी है। आरा आने के बाद उसे पता चला कि ज्वेलरी शोरूम में लूट करनी है, तो उसने घटना में शामिल होने से इनकार कर दिया था। लेकिन उसे जान मारने की धमकी दी गयी थी। उसके बाद वह लूट में शामिल हुआ था।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular