Homeभोजपुरबड़हाराएक साल में तीसरी बार विषैले सांप ने युवक को डंसा

एक साल में तीसरी बार विषैले सांप ने युवक को डंसा

बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में गुरुवार की दोपहर घटी घटना

Pankaj of Paiga – snake: बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में विषैले सांप के डंसने से एक युवक की हालत काफी गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

  • हाइलाइट्स: Pankaj of Paiga – snake
    • बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में गुरुवार की दोपहर घटी घटना

आरा/बड़हरा: भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में विषैले सांप के डंसने से एक युवक की हालत काफी गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार उक्त युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव निवासी प्रदुमन राम का 32 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार है।

इधर, युवक के पड़ोसी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि युवक के चचेरी बहन की 29 अप्रैल को शादी सम्पन्न हुई थी। गुरुवार की दोपहर वह अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ बहन का कलेवा लेकर उसके ससुराल जा रहा था। इसी क्रम में वह तैयार होकर घर में समान ढूंढने के लिए गया था। तभी विषैले सांप ने उसे डंस लिया। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसे पहली बार एक वर्ष पूर्व पानी में एवं दूसरी बार 6 माह पूर्व भी उसे सांप ने डंसा था। अब तीसरी बार वह विषैले सांप का शिकार हो गया है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular