Homeआरा भोजपुरजगदीशपुररिश्ते का कत्ल: जगदीशपुर में पुत्र ने पिता की गला रेत की...

रिश्ते का कत्ल: जगदीशपुर में पुत्र ने पिता की गला रेत की हत्या

Jaiprakash Singh – Motitola: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देवघर मोतीटोला गांव के बधार में मंगलवार की सुबह पहली पत्नी के पुत्र ने संपत्ति विवाद में अपने ही पिता की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Jaiprakash Singh – Motitola
    • पुत्र ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से गला रेत की हत्या, सनसनी
    • जगदीशपुर एसडीपीओ ने घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की‌
    • जमीन के विवाद में हत्या करने की कहीं जा रही बात

आरा: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देवघर मोती टोला गांव में मंगलवार की अहले सुबह कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से गला रेत हत्या कर दी। रिश्ते की कत्ल को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। घटना के बाद पुत्र एवं पत्नी दोनों मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर प्रभास कुमार एवं जगदीशपुर थानाध्यक्ष राजीव रंजन घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देवघर मोती टोला गांव निवासी स्व. शिव पर्सन सिंह के 50 वर्षीया पुत्र जयप्रकाश सिंह उर्फ सत्येंद्र सिंह है। वह पेशे से किसान थे। इधर, मृतक के भाई ओम प्रकाश सिंह ने खबरें आपकी को बताया कि उन्होंने 1998 में सीमा देवी से पहली शादी की थी, उससे उन्हें एक पुत्र है। लेकिन उनकी पत्नी बराबर अपने मायके भाग जाती थी। उनके साथ नहीं रहती थी। जिसके कारण उन्होंने 17 साल बाद वर्ष 2015 में रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बैरी गांव निवासी किरण देवी से दूसरी शादी की थी। वह अपनी पहली दूसरी पत्नी के साथ ही रहते थे।

उसकी पहली पत्नी का पुत्र विष्णु कुमार के द्वारा बराबर जमीन में हिस्सा की मांग की जाती थी। पहली पत्नी के बेटे विष्णु कुमार द्वारा बीते वर्ष नवंबर माह में अपने दादा के हिस्से में से 7 कट्ठा जमीन बेच दी गई थी। जिसको लेकर उसके दादा द्वारा स्थानीय थाना में उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। इसे लेकर तीन दिन पूर्व भी पंचायती हुआ था। उस दौरान उसके द्वारा अपना हिस्से का जमीन मांगा जा रहा था। तभी उसके पिता द्वारा कहा गया था कि अभी केस चल रहा है। सुलह होने के बाद तुम्हारे हिस्से का जमीन मिल जाएगा। इसी विवाद के कारण मंगलवार की अहले सुबह धारदार हथियार से उसने अपने पिता की गला रेतकर हत्या कर दी।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular