Train stopped Bihar Bandh: बिहार चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में गड़बड़ी को लेकर महागठबंधन की ओर से आहूत बिहार बंद को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा शाहपुर विधानसभा के विभिन्न चौक चौराहे को जाम कर प्रदर्शन किया।
- हाइलाइट
- बिहिया चौरास्ता (दोघरा) में NH-922 को मदन यादव ने किया जाम
- श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन को पूर्व विधायक भाई दिनेश के नेतृत्व में बिहिया स्टेशन पर रोका गया
बिहिया,आरा: बिहार चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में गड़बड़ी को लेकर महागठबंधन की ओर से आहूत बिहार बंद को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा शाहपुर विधानसभा के विभिन्न चौक चौराहे को जाम कर प्रदर्शन किया गया। वही बिहिया चौरास्ता (दोघरा) में NH-922 को जाम कर राजद नेता मदन यादव ने चुनाव आयोग से मतदाता पुनरीक्षण कार्य को रोकने की मांग की.
Train stopped Bihar Bandh: महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने नारा दिया, नोटबंदी के बाद यह वोटबंदी नहीं चलेगा
महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बिहार बन्द के दौरान गाड़ियों को रोकते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद यह वोटबंदी चुनाव आयोग के द्वारा किया जा रहा है, जिससे गरीबों की परेशानी बढ़ गई है. इसी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता सड़कों पर हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान आम जनता का भी सहयोग बंद समर्थकों को मिला।
इधर, पूर्व विधायक भाई दिनेश के नेतृत्व में श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन को बिहिया स्टेशन पर रोका गया। महागठबंधन के कार्यकर्तओं ने बिहिया स्टेशन पर ट्रेन का चक्का जाम किया. ट्रेन को रोक कर सरकार विरोधी नारेबाजी कर NDA सरकार व चुनाव आयोग से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को बंद करने की मांग की.


