Homeबिहारबिहार पुलिसदस लाख फाइन का भय दिखा 20 हजार की वसूली, दारोगा सस्पेंड

दस लाख फाइन का भय दिखा 20 हजार की वसूली, दारोगा सस्पेंड

  • हाइलाइट: Sub Inspector Manoj Kumar
    • फाइन का भय दिखा ट्रक चालक से अवैध वसूली, संदेश थाने का सब इंस्पेक्टर सस्पेंड
    • सदर एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी की ओर से की गयी कार्रवाई
    • दस लाख फाइन का भय दिखाकर दारोगा ने वसूल लिया था 20 हजार रुपए
    • सब इंस्पेक्टर द्वारा पे फोन के जरिए ली गयी थी बीस हजार की राशि

आरा। भोजपुर के संदेश थाने के एक सब इंस्पेक्टर द्वारा फाइन का भय दिखा कर सब इंस्पेक्टर एक ट्रक चालक से बीस हजार रुपए की अवैध वसूली कर ली गयी है। ओवरलोड के नाम पर दस लाख फाइन करने का भय दिखा कर पे फोन के जरिए राशि की अवैध वसूली की गयी। मामला सामने आने के बाद एसपी राज द्वारा आरोपित दारोगा मनोज कुमार (Sub Inspector Manoj Kumar) को सस्पेंड कर दिया गया है।

jay kumar

सदर एसडीपीओ वन की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी की ओर से यह कार्रवाई की गयी है। दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया है। एसपी की ओर से सस्पेंशन की पुष्टि की गयी है। बताया कि अवैध वसूली की शिकायत मिलने के बाद सदर एसडीपीओ से पूरे मामले की जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपित दारोगा मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन के भोजपुर जिलाध्यक्ष अजय यादव और ट्रक मालिक राकेश सिंह की ओर से शिकायत की गयी थी।‌ जानकारी के अनुसार यूपी के बलिया जिले के शिवन राय के टोला निवासी राकेश सिंह का ट्रक बालू लेने 13 अगस्त को भोजपुर के संदेश के एक घाट पर आया था। घाट पर दलदल और कीचड़ होने के कारण बालू लोड करने के बाद निकलना मुश्किल हो गया था।

उसके बाद चालक वजन कराने धर्म कांटा पर जा रहा था। तभी संदेश थाने की गश्ती दल द्वारा ट्रक को रोक दिया गया और खनन निरीक्षक को बुलाकर गाड़ी जब्त करने एवं दस लाख फाइन करने की धमकी दी जाने लगी। बाद उसके एवज में पुलिस टीम द्वारा 50 हजार की राशि की मांग की गयी।

बाद में पे फोन के जरिए बीस हजार की राशि वसूल कर ली गयी थी। उसे लेकर ट्रक मालिक और ऑनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की ओर से एसपी से शिकायत की गयी थी। उसे गंभीरता से लेते हुए एसपी की ओर से सदर एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया था जांच रिपोर्ट आने के बाद गुरुवार की शाम सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular