HomeNewsबिहारस्पेशल ट्रेन (लाल गाड़ी) से टिकट जाँच अभियान में पकड़े गए 625...

स्पेशल ट्रेन (लाल गाड़ी) से टिकट जाँच अभियान में पकड़े गए 625 यात्री

Ticket checking – बिना टिकट/उचित प्राधिकार के रेल यात्रा करने के विरुद्ध दानापुर मंडल में निरंतर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

  • हाइलाइट: Ticket checking
    • लाल गाड़ी अभियान में बिना टिकट उचित प्राधिकार के पकड़े गए 625 यात्री
    • बेटिकट यात्रियों से जुर्माने के रूप में 2,05,345/- रुपए रेल राजस्व अर्जित किया गया

      पटना/आरा। पूर्व मध्य रेल का दानापुर मंडल उचित टिकट/प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर निरंतर सजग व कार्यरत है। इस संबंध में बिना टिकट/उचित प्राधिकार के रेल यात्रा करने के विरुद्ध दानापुर मंडल में निरंतर टिकट चेकिंग का कार्य कराया जा रहा है।

इसी क्रम में आज 27 अगस्त 2025 को वरीय मण्डल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशानुसार सहायक वाणिज्य प्रबंधक/टिकट जांच एवं खान-पान के नेतृत्व में दानापुर मंडल के पटना-गया रेलखंड के जट डुमरी स्टेशन पर वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ की एक विशेष टिकट चेकिंग टीम बनाकर एक विशेष टिकट चेकिंग स्पेशल ट्रेन (लाल गाड़ी) के साथ एक सघन टिकट जाँच अभियान चलाया गया।

इस विशेष लाल गाड़ी टिकट चेकिंग अभियान में 625 बिना टिकट/अनियमित टिकट वाले यात्रियों से जुर्माने के रूप में 2,05,345/- रुपए रेल राजस्व अर्जित किया गया। इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की बढ़ी हुई भीड़ देखी गई और यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हुए हैं ।

इस तरह का टिकट चेकिंग अभियान मंडल में आगे भी जारी रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि बिना टिकट कभी भी रेल यात्रा नही करें यह एक दंडनीय अपराध है। सदैव रेल टिकट लेकर उचित श्रेणी में ही रेल यात्रा करें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular