HomeबिहारArrahआलोक अंजन पटना ग्रामीण, भोजपुर एवं बक्सर के प्रभारी बने

आलोक अंजन पटना ग्रामीण, भोजपुर एवं बक्सर के प्रभारी बने

Alok Anjan BJP: आरा शहर के मीरगंज बांसटाल निवासी आलोक अंजन उर्फ छोटे (भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक) को पटना ग्रामीण, भोजपुर एवं बक्सर का प्रभारी बनाया गया है।

  • हाइलाइट:Alok Anjan BJP
  • बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों को जिलावार सौंपा दायित्व

आरा। व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों को जिलावार दायित्व सौंपा गया है। जिसमें आरा शहर के मीरगंज बांसटाल निवासी आलोक अंजन उर्फ छोटे (भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक) को पटना ग्रामीण, भोजपुर एवं बक्सर का प्रभारी बनाया गया है। वही सोनू गुप्ता को क्षेत्रीय प्रभारी का दायित्व सौंपा है। इसको लेकर व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक राजीव रंजन कुमार उर्फ राजू गुप्ता ने पत्र जारी किया है।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आलोक अंजन उर्फ छोटे ने नया दायित्व मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया एवं व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक राजीव रंजन कुमार उर्फ राजू गुप्ता को धन्यवाद दिया और कहा कि प्रदेश द्वारा जो दायित्व मुझे सौंपा गया है। उसका मैं पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और लगन से निर्वहन करुंगा।

पटना ग्रामीण, भोजपुर एवं बक्सर में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का हाथ मजबूत हो। इसके लिए अभी से ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बुथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से मिलकर में जोश भरा जाएगा। ताकि एनडीए गठबंधन अगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में अधिक से अधिक सीटो पर जीत हासिल कर सके।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular