50 Lakh Rupees Seized: आरा नगर थाना क्षेत्र के गांगी स्थित एसएसटी द्वारा पैसे जब्त किए गए हैं। आयकर विभाग द्वारा पैसे की जांच की जा रही है।
- हाइलाइट: 50 Lakh Rupees Seized
- चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन से 50 लाख रुपए जब्त
आरा। विधान सभा चुनाव को लेकर चल रही वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक गाड़ी से करीब पचास लाख रुपए जब्त किया गया है। शुक्रवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के गांगी स्थित एसएसटी द्वारा पैसे जब्त किए गए हैं। आयकर विभाग द्वारा पैसे की जांच की जा रही है। जब्त पैसे किसी हार्डवेयर व्यवसायी के बताया जा रहे हैं।
एसपी राज ने बताया कि गांगी एसएसटी पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। उसी दौरान एक गाड़ी से करीब पचास लाख रुपए जब्त किए गए। पैसे की जांच की जा रही है। आयकर विभाग द्वारा भी पैसे की जांच की जा रही है।


