HomeबिहारArrahआरा सदर अस्पताल में बच्ची की मौत, परिजन ने किया हंगामा

आरा सदर अस्पताल में बच्ची की मौत, परिजन ने किया हंगामा

Ara Sadar Hospital: मृत बच्ची गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव वार्ड नंबर-4 निवासी विजय प्रसाद की 9 वर्षीया पुत्री सोना कुमारी है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara Sadar Hospital
    • बीमारी के कारण बच्ची की मौत, परिजन ने किया हंगामा
    • इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
    • सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में शुक्रवार की घटी घटना

आरा। सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में बीमारी के कारण शुक्रवार को एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। परिजन ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर एससीसीयू वार्ड में जमकर हंगामा किया। जिसको लेकर लोगो में अफरा-तफरी मची रही। सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और परिजन को समझा-बूझाकर उन्हे शांत कराया।

जानकारी के अनुसार मृत बच्ची गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव वार्ड नंबर-4 निवासी विजय प्रसाद की 9 वर्षीया पुत्री सोना कुमारी है। इधर, मृत बच्चों के बड़े पिता अजय प्रसाद ने बताया कि उसे तेज बुखार था। जिसको लेकर वह शुक्रवार की तड़के सुबह करीब चार बजे सदर अस्पताल एसएनसीयू वार्ड में लेकर आए।

अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद महिला चिकित्सक द्वारा उसे बिना देखे ही पर्ची पर दवा लिख दिया गया और कहा गया कि वार्ड में ले जाए। इसके बाद परिजन उसे इमरजेंसी वार्ड में ले गए और स्लाइन चढ़ाया। इसके बाद जब दोबारा परिजन एसएनसीयू वार्ड में डॉक्टर को दिखाने आए, तो उनके द्वारा कहा गया कि अभी इंतजार करो। इस बीच बच्ची की तबीयत काफी बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। उसके बाद परीजन उसके शव को वापस गांव ले गए।

वहीं दूसरी तरफ मृत बच्ची के बड़े पिता अजय प्रसाद ने ऑन ड्यूटी महिला चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने के कारण बच्चों की मौत होने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने एक भाई व एक बहन में बड़ी थी। वह अपने मां-बाप की इकलौती लाडली थी। उसके परिवार में मां सुमन देवी एवं एक भाई है। मृत बच्ची की मां सुमन देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular