Madan Yadav Shahpur “तेज नारायण भाई वोट कटवा, बुटेश्वर भाई वोट कटवा, रामजग भाई वोट कटवा। यादव नेता चुनाव लडें त वोट कटवा कहाये।” शर्म आनी चाहिए।
- हाइलाइट:
- आरजेडी हमारा है। तेज प्रताप मेरे हैं, लालू जी मेरे हैं। मैं जीतूँगा तो लालू जी को सपोर्ट करूंगा: मदन यादव
Madan Yadav Shahpur: पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मदन यादव, जो भोजपुर जिला के शाहपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं, ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब भी यादव समुदाय का कोई व्यक्ति चुनाव लड़ता है, तो वोट कटवा कहने की समस्या सामने आती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “तेज नारायण भाई वोट कटवा, बुटेश्वर भाई वोट कटवा, रामजग भाई वोट कटवा। यादव के जितने नेता लोग चुनाव लडें सब वोट कटवा कहाये।” यह सुनकर यादव समुदाय के लोगों को शर्म आनी चाहिए। सवाल यह उठता है कि कब तक वे अपने समाज के नेता को पहचानेंगे और कब तक वे अपने लिए सही नेता का चुनाव करेंगे?
मदन यादव ने यादव समुदाय के लोगों से अपील की कि वे समझें कि दोनों घरों के नेता उन्हें कभी भी अपने पैरों पर खड़ा नहीं होने देंगे। यह एक कड़वी सच्चाई है। वे हमेशा उन्हें पिछलगुआ बनाकर रखेंगे। उन्होंने कहा, “यादव को हम बार-बार कहेंगे तिवारी जी का आप लोग क्यों पीछलगुआ बने हैं? क्या आप लोग हमेशा इसी तरह पीछे रहेंगे? कितना दिन पोछ हिलाते चलेंगे? अब समय आ गया है कि आप अपने नेता को तैयार करें।”
मदन यादव ने यह भी कहा कि वर्तमान स्थिति को समझना बहुत जरूरी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “जाइए, हमारे दलित बस्ती में क्या स्थिति है? जाइए, बुझा राय के डेरा पर क्या स्थिति है? अभी कुछ दिन पहले बेलवनिया में यादव समाज को कौन मदद किया। दियारा के लोगों को बाढ़-बुढ़ा में कौन मदद दिया है? इस पर भी सोचा जाए। ठंड के मौसम में गरीब को चादर कौन ओढ़ाया है?”
“क्या तेज प्रताप भी आ रहे हैं शाहपुर?” उन्होंने बताया कि तेज प्रताप यादव 30 अक्टूबर दिन गुरुवार को समय करीब डेढ़ बजे लालू डेरा आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम फाइनल हो गया है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे वहां पर पहुंचें और हजारों की संख्या में पहुंचकर उनके भाषण का आनंद उठाएं।
लालू डेरा को ही क्यों चुना गया है? मदन यादव ने बताया कि लालू डेरा हम खास करके हम अपने यादव भाई लोगों के लिए रखे है। आजादी के 78 साल हो गया। यादव भाई लोग अपना नेता कब बनाएंगे? कितना दिन पीछे-पीछे घूमेंगे?” यह सवाल उठाते हुए उन्होंने यादव समुदाय के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि ओझा जी अपना नेता चुन लिए हैं और तिवारी जी के लिए ब्रह्ममहर्षि समाज कल परसों लक्षु टोला में इकट्ठा हुए थे की तिवारी जी हार रहे हैं, इसलिए अपने समाज को जागरूक करना है और सभी लोगों को तिवारी जी के लिए एक सूत्र में जोड़ने की जरूरत है।
मदन यादव ने अपने समाज के भाइयों से अपील किया उन्हें ख्याल नहीं है की “हमारा भी भाई खड़ा है, उन्हें भी सपोर्ट करें। क्या तिवारी जी उनके भाई है। आरजेडी हमारा है। तेज प्रताप मेरे हैं, लालू जी मेरे हैं। मैं जीतूँगा तो लालू जी को सपोर्ट करूंगा। यह बात समझने की है। कुछ चापलूस आप लोगों को पिछलगुआ बना के रखेगा लोग। झांसे में नहीं आना है।


