HomeNewsचुनावपुरे भोजपुर में करीब 58.52 प्रतिशत हुआ मतदान

पुरे भोजपुर में करीब 58.52 प्रतिशत हुआ मतदान

Voting in Bhojpur : पूरे भोजपुर जिले में लगभग 58.52 प्रतिशत मतदान हुआ। इसकी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने गुरुवार की शाम अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।

Bijay singh
  • हाइलाइट:
    • 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी
    • दो से तीन प्रतिशत अधिक महिला मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
    • 1287 भवनों में बनाए गए थे 2551 मतदान केंद्र
    • मॉडल बूथ, पिंक बूथ, सांस्कृतिक बूथ व अन्य थीम पर आधारित बूथ बनाए गये थे
    • जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

Voting in Bhojpur : भोजपुर के सातों विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हो गया। एक-दो जगह छिटपुट घटना हुई। बड़ी घटना की बात सामने नहीं आई है। पूरे भोजपुर जिले में लगभग 58.52 प्रतिशत मतदान हुआ। इसकी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने गुरुवार की शाम अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि पूरे जिले में 1287 भवनों में 2551 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें मॉडल बूथ, पिंक बूथ, सांस्कृतिक बूथ व अन्य थीम पर आधारित बूथ बनाए गए थे। जिले के सभी पर मतदान केन्द्रो पर वोटिंग का कार्य समाप्त हो चुका है। विधि व्यवस्था को लेकर सभी बुथो पर सीएपीएफ की तैनाती की गई थी। जोनल, सब जोनल सेक्टर पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी मतदान को सफल बनाने में लगे हुए थे।

डीएम ने बताया कि सभी बुथों पर वेव कास्टिंग की व्यवस्था की गई थी। अभी तक जो डाटा प्राप्त हुआ। उसके अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पूरे जिले में करीब 58.52 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें पिछले 2020 के विधानसभा चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव की अपेक्षा महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। 2025 के विधानसभा चुनाव में 2 से 3 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने वोट दिया है। मतदान के दौरान कल 19 लोगों को डिटेन किया गया था। उन्हें शाम में छोड़ दिया गया।

Voting in Bhojpur: कुसम्ही गांव में बहिष्कार के बावजूद पद तीन वोट

डीएम ने बताया कि चरपोखरी के कुसम्ही में ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ की मांग को लेकर वोट का बहिष्कार किया गया था। लेकिन वहां पर भी तीन लोगों ने वोट दिया। उन्होंने बताया कि गांव के सड़क निर्माण का कार्य स्वीकृत हो गया है। लेकिन आदर्श आचार संहिता के कारण काम नहीं लग सका। लोगों को समझाने के बावजूद भी अपनी मांग पर अडे रहें। हालांकि आज कुसम्ही मतदान केंद्र पर तीन वोट पड़ा। इसलिए उसे बहिष्कार नहीं माना जाएगा

संभावित मतदान का प्रतिशत
192-संदेश विधानसभा-62.28 प्रतिशत
193-बडहरा विधानसभा-56.69 प्रतिशत
194-आरा विधानसभा-52.83 प्रतिशत
195-अगिआंव विधानसभा-56.28 प्रतिशत
196-तरारी विधानसभा-63.61 प्रतिशत
197-जगदीशपुर विधानसभा-60.71 प्रतिशत
198 शाहपुर विधानसभा-57.60 प्रतिशत

2 से 3 प्रतिशत महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बताया कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में पूरे भोजपुर जिले में 51.94 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें 53.56 प्रतिशत पुरुष तथा 49.82 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया था। जबकि 2024 के आरा संसदीय चुनाव में पूरे भोजपुर में 50.27 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें 50.44 प्रतिशत पुरुष तथा 50.08 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था‌। इस बार 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पूरे भोजपुर में करीब 58.52 प्रतिशत मतदान हुआ, इसमें महिला मतदाताओं की संख्या दो से तीन प्रतिशत तक बढी है।

ranjna
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular