Farhangpur: मृतकों में चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव निवासी 34 वर्षीय पुत्र राजेश गुप्ता एवं उसकी 29 वर्षीया पत्नी सोनी देवी शामिल है।
- हाइलाइट: Farhangpur
- पति ने पत्नी की गला रेत मार डाला, खुद फांसी लगा की खुदकुशी
- पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुटी, एफएसएल की टीम भी पहूंची
- चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव में गुरुवार की रात घटी घटना
आरा, बिहार । भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव में गुरुवार की रात एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने खुद फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह, चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और कई साक्ष्य को इकट्ठा किया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतकों में चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव निवासी 34 वर्षीय पुत्र राजेश गुप्ता एवं उसकी 29 वर्षीया पत्नी सोनी देवी शामिल है।
Farhangpur – दो मासूम बच्चों के सर से मां-बाप का उठ गया साया
इधर, मृतका सोनी देवी की मां रंजू देवी ने बताया कि गुरुवार को वह विधानसभा चुनाव को लेकर वोट देने अपने ससुराल फरहंगपुर आई थी। रात में जब मोबाइल पर उससे बात हुई, तो उन्होंने पूछा था कि उसका पति कहां है, तब उसने कहा कि वह बाहर गए हैं। मैं खाना बना रही हूं। उन्होंने बताया कि उनके बीच कभी-कभी घरेलू विवाद होता था, उसके पति द्वारा मारपीट की जाती थी। शुक्रवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि दोनों की मौत हो गई है।
जबकि मृतक राजेश गुप्ता की मां जानकी देवी ने ‘खबरे आपकी’ बताया गुरुवार को दोनों ने चुनाव को लेकर मतदान किया। उसके बाद वह बाजार गया। जहां से जलेबी, समोसा व मैगी लाया। उसने बच्चों व पत्नी को खिलाया और खुद भी खाया। इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर मुर्गा बनाया। रात करीब दस बजे वह दोनो बच्चों को लेकर नये घर में सोने चली गई। जबकि बेटा और बहू पुराने घर में रह गये।
सुबह जब वह पुराने घर पर जाकर उसके कमरे का दरवाजा खटखटया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। तब परिवार वालों द्वारा सीढ़ी लगाकर अंदर जाकर दरवाजा खोला, तो देखा गया कि वह दोनों मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। बताया जाता है कि राजेश गुप्ता ने पहले अपनी पत्नी सोनी देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली।
सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने ‘खबरे आपकी’ को बताया कि पति-पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी बीच गुरुवार की रात्रि राजेश गुप्ता ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी उसके बाद खुद पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि घटना के बाद मृतका सोनी के दो मासूम बच्चों के सर से मां-बाप का साया उठ गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


