Homeभोजपुरबड़हाराभोजपुर के बड़हरा में 829.5 ग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

भोजपुर के बड़हरा में 829.5 ग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

Saraiya Bazaar : भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम सरैंया बाजार में छापेमारी कर 829.5 ग्राम गांजा (मादक पदार्थ) बरामद किया है।

  • हाइलाइट: Saraiya Bazaar
    • सरैंया में तीन दुकानों में छापेमारी, 829.5 ग्राम गांजा बरामद
    • गांजा बेचने के आरोप में तीन दुकानदार गिरफ्तार
    • प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष इशानी सिन्हा को छापेमारी में मिली सफलता

बड़हरा (आरा): भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम सरैंया बाजार में छापेमारी कर 829.5 ग्राम गांजा (मादक पदार्थ) बरामद किया है। इस कार्रवाई में तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार सभी आरोपी सरैंया निवासी हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष इशानी सिन्हा को सरैंया बाजार में गांजा बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए, थानाध्यक्ष ने अविलंब पुलिस बल के साथ चिह्नित दुकानों पर छापेमारी कर दिया।

छापेमारी के दौरान, संतोष कुमार पासवान की दुकान से सर्वाधिक 416 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त, सुदेश्वर साह की दुकान से 326 ग्राम और दिनेश महतो की दुकान से 87.5 ग्राम गांजा जब्त किया गया। तीनों ही दुकानों से गांजा की बरामदगी के बाद संबंधित दुकानदारों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है ताकि मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ा जा सके।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular