Homeआरा भोजपुरअगिआंवसड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ महिला की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ महिला की मौत

Agiaon Bridge: अगिआंव पुल के समीप सड़क दुर्घटना में अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

  • हाइलाइट: Agiaon Bridge
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
    • गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव पुल के समीप रविवार की दोपहर घटी घटना

आरा, बिहार: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अगिआंव पुल के समीप रविवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार अधेड़ महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतका चरपोखरी थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव निवासी अनत साह की 47 वर्षीया पत्नी मीरा देवी है।

इधर, मृतका के बेटे ईशु कुमार ने बताया कि उसके बड़े भाई दीपक कुमार की शादी में उन्होंने अपने रिश्तेदार से कुछ पैसे कर्ज लिए थे। रविवार की सुबह वह मां मीरा देवी के साथ बाइक द्वारा संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव अपने रिश्तेदार के घर उनका पैसा लौटाने गया था।

रविवार की दोपहर जब दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान अगिआंव पुल के समीप पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन उनके बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी असंतुलित होकर गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस गांव ले गए।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular