आरा। एसपी राज द्वारा शुक्रवार को ख्वासपुर थाना (Khwaspur) के नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण किया गया। उक्त भवन आधुनिक मानकों के अनुरूप निर्मित है। जिसमें सुव्यवस्थित कार्यालय कक्ष अभिलेख कक्ष, मलखाना, शस्त्रागार , हाजत कक्ष, महिला परामर्श कक्ष, आगंतुक कक्ष तथा प्रतीक्षालय की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावे परिसर में स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने भवन निर्माण की गुणवत्ता , संरचनात्मक, सुदृढ़ता एवं उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया एवं संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया कि नवनिर्मित भवन का सुमुचित रख-रखाव सुनिश्चित करते हुए इसे जनहित में प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि यह नया भवन पुलिस (Khwaspur) जन संवाद को सुदृढ़ करने, त्वरित अनुसंधान, बेहतर अभिलेख प्रबंधन तथा विधि-व्यवस्था संधारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों के अनुशासन प्रदर्शित तथा सेवा भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। ताकि आम जनता को सुगम सुरक्षित एवं भरोसेमंद वातावरण में पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सके।


