Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूज17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में संचालित होगी मैट्रिक परीक्षा

17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में संचालित होगी मैट्रिक परीक्षा

Matriculation Examination 2026: प्रथम पाली तथा द्वितीय पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की गई अनुमति

  • हाइलाइट: Matriculation Examination 2026
  • जिले के कुल 36 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संचालित होगी मैट्रिक की परीक्षा
  • आरा अनुमंडल अंतर्गत 26, जगदीशपुर अनुमंडल अंतर्गत 6 तथा पीरो अनुमंडल अंतर्गत 4 परीक्षा केंद्र बनाए गये
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को कि ब्रीफिंग

आरा। समाहारणालय सभागार में बिहार माध्यमिक वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 के सफल संचालन हेतु जिला दंडाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग का आयोजन किया गया।

यह परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2026 तक जिले के कुल 36 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संचालित होगी, जिसमें आरा अनुमंडल अंतर्गत 26, जगदीशपुर अनुमंडल अंतर्गत 6 तथा पीरो अनुमंडल अंतर्गत 4 परीक्षा केंद्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बनाया गया है। परीक्षा को स्वच्छ, कदाचार-मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास बीएनएसएस की धारा 163 (1) परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पूर्व से लेकर परीक्षा समाप्ति के दो घंटे पश्चात तक प्रभावी रखी जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटो स्टेट दुकानों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Matriculation Examination 2026: परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश की अनुमति

प्रथम पाली तथा द्वितीय पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी तथा विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही परीक्षार्थियों के लिए जूता मोजा पहन कर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

छात्राओं के परीक्षा केंद्रों पर महिला वीक्षकों की विशेष प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को प्रवेश द्वार पर ही सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। किसी भी परीक्षार्थी को अनुचित सामग्री के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला पुलिसकर्मी, महिला वीक्षक, महिला केंद्र अधीक्षक अथवा महिला पदाधिकारी/कर्मियों द्वारा ही ली जाएगी। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 एवं फैक्स संख्या 06182-233474 है। इस अवसर पर प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular