Homeस्वास्थ्यआरा में नि:शुल्क फिजियोथेरेपी जांच एवं परामर्श शिविर 22 फरवरी को

आरा में नि:शुल्क फिजियोथेरेपी जांच एवं परामर्श शिविर 22 फरवरी को

Physiohill आरा: विष्णु नगर स्थित ‘फिजियोहिल’ में 22 फरवरी को आयोजित होगा निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर, मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

  • हाइलाइट: Physiohill
  • शिविर में मरीजों को दिया जाएगा नि:शुल्क परामर्श

आरा। शहर के विष्णु नगर, जेड चौक स्थित ‘फिजियोहिल’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर द्वारा सामाजिक सरोकार और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। आगामी 22 फरवरी 2026 को संस्थान के परिसर में निःशुल्क फिजियोथेरेपी जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस शिविर के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए संस्थान के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने बताया कि 22 फरवरी को आयोजित होने वाले इस कैंप में आने वाले सभी मरीजों को शारीरिक समस्याओं की गहन जांच के साथ-साथ विशेषज्ञों द्वारा उचित चिकित्सीय परामर्श भी पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। डॉ. प्रकाश ने बताया कि वर्तमान जीवनशैली में शारीरिक दर्द और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं, जिसके लिए समय पर विशेषज्ञ की सलाह लेना अत्यंत आवश्यक है।

शिविर में मुख्य रूप से इन समस्याओं का होगा समाधान: इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न प्रकार की शारीरिक व्याधियों से ग्रसित मरीज परामर्श ले सकते हैं। विशेष रूप से कमर दर्द, कूल्हे का दर्द, गर्दन और कंधे का दर्द, एड़ी में सूजन एवं दर्द, शरीर के किसी हिस्से में लकवा (पैरालिसिस), घुटने का दर्द, खेलकूद के दौरान मांसपेशियों में आई चोट, फ्रैक्चर या किसी भी बड़ी सर्जरी के बाद होने वाली शारीरिक अकड़न, तथा हाथ व पैरों में झनझनाहट और सुन्नपन महसूस करने वाले मरीजों के लिए यह शिविर अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

पंजीकरण पर मिलेगा विशेष लाभ: डॉ. दिव्य प्रकाश ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि जो मरीज इस शिविर के दौरान अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराएंगे, उन्हें भविष्य में संस्थान में इलाज कराने पर विशेष लाभ और प्राथमिकता दी जाएगी। यह सुविधा मरीजों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।

पूरे वर्ष का सेवा कैलेंडर जारी: जनसेवा की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए फिजियोहिल (Physiohill) सेंटर ने वर्ष 2026 के लिए निःशुल्क शिविरों का एक विस्तृत कैलेंडर भी जारी किया है। संस्थान द्वारा आगामी 29 मार्च, 19 अप्रैल, 24 मई, 28 जून, 26 जुलाई, 23 अगस्त, 25 अक्टूबर एवं 29 नवंबर को भी इसी प्रकार के निःशुल्क फिजियोथेरेपी एवं परामर्श शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष आयोजन: प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘विश्व फिजियोथेरेपी दिवस’ के अवसर पर संस्थान द्वारा व्यापक स्तर पर कैंप लगाया जाएगा। इसके तहत आगामी 7 और 8 सितंबर 2026 को दो दिवसीय विशेष निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मरीजों को फिजियोथेरेपी के आधुनिक आयामों से अवगत कराते हुए उनका उपचार किया जाएगा।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular