Homeबिहारआराआरा में खुला शाहाबाद का सबसे बड़ा रेमंड का शोरूम

आरा में खुला शाहाबाद का सबसे बड़ा रेमंड का शोरूम

आरा शहर के सपना सिनेमा रोड में मवेशी अस्पताल के सामने बुधवार को नागरमल परिवार द्वारा रेमंड शोरूम का भव्यशुभारंभ किया गया।

Shahabad: नए शोरूम में रेमंड की विश्वसनीय गुणवत्ता, क्लासिक स्टाइल और आधुनिक फैशन का समावेश

  • हाइलाइट: Shahabad
  • आरा में सपना सिनेमा रोड में खुला रेमंड का भव्य शोरूम

आरा शहर के सपना सिनेमा रोड में मवेशी अस्पताल के सामने बुधवार को नागरमल परिवार द्वारा रेमंड शोरूम का भव्यशुभारंभ किया गया। उद्घाटन नागरमल परिवार की अवंतिका, वेदिका, वैष्णवी एवं गौरी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर शोरूम के संचालक कमल किशोर बेरिया ने बताया कि यह शोरूम वर्ष 2012 से शहर के शिवगंज (रुपम सिनेमा रोड) में संचालित हो रहा था, जिसे अब शहर के सपना सिनेमा रोड में शिफ्ट कर आकर्षक स्वरूप में ग्राहकों के लिए प्रस्तुत किया गया है।

Shahabad: शाहाबाद का सबसे बड़ा रेमंड का शोरूम

Shahabad - आरा में खुला शाहाबाद का सबसे बड़ा रेमंड का शोरूम

यह शाहाबाद का सबसे बड़ा रेमंड का शोरूम है। यहाँ पुरुष के परिधान जैसे सूट, पैंट, कमीज, सफारी बेहतरीन एवं आकर्षक रेंज में उपलब्ध है। इसके अलावे आकर्षक वस्त्र, उच्च गुणवत्ता वाले शॉल, कंबल तथा पार्क एवेन्यू, पार्क्स एवं कलर प्लस जैसे प्रसिद्ध ब्रांड के रेडीमेड सूट, पैंट, शर्ट, ट्राउजर, टी-शर्ट, ब्लेजर इत्यादि उपलब्ध हैं। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शोरूम में उत्कृष्ट कलेक्शन के साथ-साथ आकर्षक ऑफर्स एवं बेहतर सेवा का प्रबंध किया गया है, जिससे हर वर्ग के ग्राहक अपनी मनपसंद के अनुसार खरीदारी कर सकें।

श्री बेरिया ने बताया कि नए शोरूम में रेमंड की विश्वसनीय गुणवत्ता, क्लासिक स्टाइल और आधुनिक फैशन का बेहतरीन समावेश देखने को मिला, जो ब्रांड की वर्षों पुरानी विरासत को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यापारिक विस्तार नहीं, बल्कि उनकी परंपरा, ग्राहकों के विश्वास और परिवार के मूल्यों का उत्सव है। इस अवसर पर रेमंड कंपनी के अधिकारी एवं शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular