HomeNewsबिहारभोजपुर के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान: डीएम ने उत्साहवर्धन कर बढ़ाया मनोबल

भोजपुर के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान: डीएम ने उत्साहवर्धन कर बढ़ाया मनोबल

Bhojpur: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने छात्र-छात्राओं के शानदार प्रदर्शन की मुक्तकंठ से सराहना की।

  • हाइलाइट:Bhojpur
  • जिले के कुल 40 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

आरा। भोजपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक गौरवशाली क्षण तब देखने को मिला जब शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने की।

इस गरिमामयी समारोह में जिले के कुल 40 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी मेहनत और शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। इनमें राज्य स्तर पर टॉप 10 में स्थान पाने वाले जिले के 07 मेधावी, जिला स्तर पर टॉप 10 में चयनित 19 छात्र-छात्राएं तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रदर्शित करने वाले अन्य 14 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। साथ ही, शिक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रधानाध्यापकों को भी सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

Bhojpur : जिला पदाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं के शानदार प्रदर्शन की सराहना

समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने छात्र-छात्राओं के शानदार प्रदर्शन की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल इन बच्चों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन का भी प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर प्रगति करने और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षण पक्ष ‘संवाद सत्र’ रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने जिला पदाधिकारी के साथ सीधा संवाद किया। विद्यार्थियों ने शिक्षा, करियर और भविष्य की योजनाओं से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएं और प्रश्न साझा किए। जिला पदाधिकारी ने अत्यंत सरल, व्यावहारिक और प्रेरणादायक ढंग से उनके प्रश्नों का समाधान किया, जिससे उपस्थित छात्रों का उत्साह दोगुना हो गया। इस दौरान अभिभावकों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें भी भविष्य में बच्चों के बेहतर विकास के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेन्द्र कुमार राय, जिला कल्याण पदाधिकारी नवीन कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) चंदन प्रभाकर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) मो. शारिक अशरफ और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) रमेश कुमार पाल सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular