Homeखेलक्रिकेटसीएसके की चौथी हार, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने रौंदा

सीएसके की चौथी हार, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने रौंदा

CSK Fourth Defeat: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से मात दे दी। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में हैदराबाद ने 20 ओवर में 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 194 रन लगाए। जवाब में सीएसके की टीम आखिर ओवर तक खेलकर भी 8 विकेट खोकर 184 रन ही बना पाई और मैच हार गई। यह इस सीजन सीएसके की चौथी हार है।

CSK Fourth Defeat: रोमांचक मैच में हारी सीएसके

195 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सीएसके को तगड़ी शुरुआत मिली। संजू सैमसन ने पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। हालांकि अगले ओवर में संजू 7 रन बनाकर चलते बने। लेकिन इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे ने मिलकर सीएसके की टीम को 4.4 ओवर में 66 रन तक पहुंचा दिया। फिर आयुष 30 और गायकवाड़ 19 रन बनाकर आउट हो गए। मिडिल ऑर्डर में सरफराज खान ने 19 गेंद पर 25 रन जरूर मारे। लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस बिना खाता खोले लौट गए। आखिर में शिवम दुबे ने 21 रन जरूर बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जिता नहीं पाए। हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

हेड और अभिषेक ने दी तगड़ी शुरुआत

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत धमाकेदार रही। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 5.5 ओवर में 75 रन जोड़े। अभिषेक आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए और उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अभिषेक ने 22 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। हालांकि, हेड लय में दिखाई नहीं दिए और वह रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए। हेड ने 20 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 23 रन बनाए। कप्तान ईशान किशन को मुकेश चौधरी ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा।

क्लासेन ने ठोकी फिफ्टी

अनिकेत वर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी को जेमी ओवरटन ने 12 रनों के स्कोर पर मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच करवाया। हालांकि, हेनरिक क्लासेन ने अपनी शानदार फॉर्म को इस मैच में भी जारी रखा और 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। क्लासेन एक छोर को संभालकर खड़े रहे। उन्होंने 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए।

साहिल अरोड़ा ने 13 रन बनाए, जबकि शिवांग कुमार ने 12 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सीएसके की ओर से अंशुल कंबोज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, जेमी ओवरटन ने भी हैदराबाद के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मुकेश चौधरी ने 2 और गुरजपनीत सिंह ने एक विकेट निकाला।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular