Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के संदेश में मवेशी चराने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या

भोजपुर के संदेश में मवेशी चराने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या

Narad Chaudhary Sandesh: मृतक संदेश थाना क्षेत्र के संदेश गांव निवासी स्व. छोटन चौधरी के 60 वर्षीय पुत्र नारद चौधरी है। वह पेशे से किसान थे।

  • हाइलाइट: Narad Chaudhary Sandesh
  • खेत में मवेशी चराने के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

आरा, भोजपुर। जिले के संदेश थाना क्षेत्र के संदेश गांव में मंगलवार की देर शाम खेत में मवेशी चराने के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के सीने पर दो जगह एवं बाएं कंधे पर खून लगा जख्म का निशान पाया गया। वही परिजन द्वारा गांव के ही लोगों पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही संदेश थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Narad Chaudhary Sandesh : मवेशी विवाद में हत्या

जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के संदेश गांव निवासी स्व. छोटन चौधरी के 60 वर्षीय पुत्र नारद चौधरी है। वह पेशे से किसान थे। इस संबंध में संदेश थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि संदेश गांव निवासी गबुदन बहेलिया की बकरी नारद चौधरी के खेत में जाकर रोज खा जाती थी। जिसे लेकर मंगलवार को नारद चौधरी द्वारा उसके बकरी के पैर पर डंडे से मार दिया गया। जिससे बकरी का पैर टूट गया। जिसके बाद गबुदन चौधरी द्वारा लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के बेटे विनोद चौधरी द्वारा संदेश गांव निवासी गुबदन बहेलिया, उसके पुत्र अर्जुन बहेलिया एवं पुत्री सहित तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज उपरांत त्वरित कार्रवाई कर आरोपी गबुदन बहेलिया एवं उसके पुत्र अर्जुन बहेलिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्यकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी फूलतुझिया देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular