Homeआरा भोजपुरतरारीतरारी के बिहटा पंचायत सरकार भवन का डीएम ने किया निरीक्षण

तरारी के बिहटा पंचायत सरकार भवन का डीएम ने किया निरीक्षण

Bihta Panchayat Sarkar Bhawan: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने गुरुवार को तरारी प्रखंड अंतर्गत बिहटा पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया।

  • हाइलाइट: Bihta Panchayat Sarkar Bhawan
  • निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
  • गुणवत्ता एवं समय-सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने के दिया निर्देश

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने गुरुवार को तरारी प्रखंड अंतर्गत बिहटा पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही परिसर में आसानी से उपलब्ध हो सकेगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं सुगमता बढ़ेगी। अवसर पर सहायक समाहर्ता भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी पीरो, भूमि सुधार उप समाहर्ता पीरो, विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी तरारी उपस्थित रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular