Homeबिहारआरामंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने प्रेम पंकज उर्फ ललन को दी श्रद्धांजलि

मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने प्रेम पंकज उर्फ ललन को दी श्रद्धांजलि

Arun Shankar Prasad: आरा नगर निगम की मेयर इंदु देवी के पति स्व. प्रेम पंकज उर्फ ललन के असामयिक निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई।

  • हाइलाइट: Arun Shankar Prasad
  • पैतृक आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढ़स

आरा। नगर निगम की मेयर इंदु देवी के पति स्व. प्रेम पंकज उर्फ ललन के असामयिक निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। उनके पैतृक आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में सूबे के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के मंत्री सह भोजपुर जिला के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद उनके आवास पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने स्व. प्रेम पंकज उर्फ ललन जी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि स्व. प्रेम पंकज सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सदैव सक्रिय रहने वाले सरल, मिलनसार एवं समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे, उन्होंने अपने व्यवहार, सहयोग की भावना एवं सामाजिक सरोकारों के माध्यम से लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई थी। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular