Ayush Kumar Bariswan: भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरीसवन गांव में शुक्रवार की सुबह करंट लगने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।
- हाइलाइट: Ayush Kumar Bariswan
- 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, गांव में मातम
- बरीसवन में दर्दनाक हादसा: पिकअप वाहन में उतरे करंट से आयुष कुमार की गई जान
आरा। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरीसवन गांव में शुक्रवार की सुबह करंट लगने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी रामजी तिवारी के 16 वर्षिय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे आयुष कुमार गांव के बरिसवन-चमरपुर पथ पर मठिया से आगे कदम के पेड़ के पास खड़ी एक पिकअप के संपर्क में आ गए।
बताया जाता है कि पिकअप वाहन में 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार का करंट उतर आया था। वाहन को छूते ही आयुष करंट की चपेट में आ गए और तड़पने लगे। स्थानीय लोग जब तक मौके पर पहुंचकर कुछ कर पाते तब तक उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।
Ayush Kumar Bariswan : पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
हालांकि, स्थानीय लोगो द्वारा किशोर को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि पिकअप वाहन में हाईटेंशन लाइन का करंट कैसे प्रवाहित हुआ। वहीं ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा गांव मुखिया प्रतिनिधि रिंकू तिवारी, पंकज तिवारी ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।




