HomeNewsबिहारभरत तिवारी के पोस्ट में एसडीएम का जिक्र, क्या है इसके पीछे...

भरत तिवारी के पोस्ट में एसडीएम का जिक्र, क्या है इसके पीछे का सच?

Bharat Tiwari post: सच्चाई सामने आना न केवल पीड़ित परिवार के लिए जरूरी है, बल्कि न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए भी अनिवार्य है।

  • हाइलाइट: Bharat Tiwari post
  • जगदीशपुर एसडीएम से ऐसा क्या हुआ था कि भरत ने लिया फेसबुक का सहारा?

आरा। भोजपुर जिले शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत-मामले में जिस तरह से मृतक का परिवार जगदीशपुर के एसडीएम को जिम्मेदार ठहरा रहा है, सच्चाई सामने आना न केवल पीड़ित परिवार के लिए जरूरी है, बल्कि न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए भी अनिवार्य है। आखिर भरत भूषण तिवारी और जगदीशपुर के एसडीएम के बीच ऐसा क्या हुआ था कि भरत तिवारी का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने अपनी बात सार्वजनिक करने के लिए फेसबुक का सहारा ले लिया?

Bharat Tiwari post : क्या यह भरत के साथ बड़ी अनहोनी की पूर्व सूचना थी?

भरत भूषण तिवारी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में जगदीशपुर के एसडीएम के प्रति जो नाराजगी और हताशा जाहिर की है, वह किसी बड़ी अनहोनी की पूर्व सूचना जैसी प्रतीत होती है। पूर्व सूचना के बाद भरत तिवारी की मौत पर सवाल उठना लाजमी है। स्थानीय लोगों और उनके परिजनों का मानना है कि एसडीएम के साथ हुए किसी विवाद के बाद से ही भरत तिवारी के व्यवहार में अचानक अजीब सा बदलाव आने लगा था। क्या वह घटना भरत के मानसिक तनाव का मुख्य कारण बनी थी? या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश थी, यह अब जांच का एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बन गया है। आखिर भरत तिवारी को इतना उग्र होने पर मजबूर किसने किया?

भरत तिवारी के परिवार का स्पष्ट आरोप है कि यह कोई सामान्य मुठभेड़ नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। परिवार का दावा है कि जिस तरह से एसडीएम के साथ उनके संबंध बिगड़े थे, उसके बाद से ही भरत तिवारी खूद को असुरक्षित महसूस करने लगा था। फेसबुक पर साझा किए गए शब्दों से साफ झलकता है कि भरत ने उन परिस्थितियों का जिक्र किया था जो उसे लगातार परेशान कर रही थीं।

राज्य सरकार द्वारा न्यायिक जांच आदेश के बाद भी, इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग लगातार तेज हो रही है। मौत से पहले जगदीशपुर एसडीएम के साथ उसका विवाद और मनमुटाव सामने आया है। भरत भूषण तिवारी के परिवार को न्याय की उम्मीद है। वे चाहते हैं कि एसडीएम की भूमिका की गहराई से जांच हो ताकि यह स्पष्ट हो सके कि भरत ने अपनी पोस्ट में एसडीएम का जिक्र क्यों किया है। न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सच्चाई सामने आना जरूरी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular