Homeभोजपुरबड़हाराबड़हरा में झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, मवेशी झुलसी, सामान जलकर हुआ...

बड़हरा में झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, मवेशी झुलसी, सामान जलकर हुआ राख

Ghanghar Bind: भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के घांघर बिंद टोली गांव में मंगलवार की देर रात झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ghanghar Bind
  • शॉर्ट सर्किट से आग लगने की कही जा रही बात
  • कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के घांघर बिंद टोली गांव में मंगलवार की रात घटी घटना

आरा। जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के घांघर बिंद टोली गांव में मंगलवार की देर रात झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण झोपड़ी में बंधी मवेशी (गाय) बुरी तरह झुलस गई। वही झोपड़ी में रखा एक बाइक, एक साइकिल एवं दस बोरा अनाज जल कर राख हो गया।

घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में अफरा-तफरी मची रही। ग्रामीणों के सहयोग से पानी फेंक आग पर काबू पाया गया। वहीं परिजन द्वारा शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात कही जा रही है।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के घांघर बिंद टोली गांव निवासी बुढ़ा बिंद के पुत्र एतवारू बिंद अपने झोपड़ीनुमा घर में मंगलवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। आसपास के लोगों और झोपड़ी में बंधी गाय ने चिल्लाना शुरू किया। तो लोग उठे। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से पानी फेंक आग पर काबू पाया गया। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular