Homeबिहारआरा भोजपुरबीमारी के कारण चौकीदार की मौत, घर में मचा कोहराम

बीमारी के कारण चौकीदार की मौत, घर में मचा कोहराम

Ramlal Singh: मृतक हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी स्व.गुप्तेश्वर सिंह के 52 वर्षीय पुत्र सह नारायणपुर गांव के चौकीदार रामलाल सिंह है।

  • हाइलाइट: Ramlal Singh
  • इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में तोड़ा दम
  • पटना के निजी अस्पताल में बुधवार की रात घटी घटना

आरा। लंबे समय से बीमारी से पीड़ित एक चौकीदार की मौत हो गई। इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी स्व.गुप्तेश्वर सिंह के 52 वर्षीय पुत्र सह नारायणपुर गांव के चौकीदार रामलाल सिंह है।

बताया जाता है कि वह लंबे समय से बीमारी से ग्रसित चल रहे थे। उनका इलाज पटना के निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। इलाज के दौरान बुधवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उनके शव को दाह-संस्कार के लिए वापस गांव ले आए।

इधर, हसनबाजार थानाध्यक्ष विकाश कुमार ने बताया कि चौकीदार रामलाल सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अपेंडिक्स फटने के कारण पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने वर्ष 1999 में चौकीदार के पद पर नौकरी ज्वाइन किया था। 2034 में रिटायर होने वाले थे।

उनके परिवार में पत्नी लालती देवी, दो पुत्री सविता कुमारी, अंशु कुमारी व दो पुत्र पप्पू कुमार एवं लवकुश कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी लालती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular