HomeNewsबिहारभाजपा के घायल योद्धा ने किया छात्रों का बचाव, सदन में उठाई...

भाजपा के घायल योद्धा ने किया छात्रों का बचाव, सदन में उठाई आवाज

BJP young MLA Rakesh Ojha: एक घायल योद्धा होने के बावजूद, अपने घावों को अनदेखा कर छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए आगे आना, विधायक राकेश रंजन ओझा की परिपक्वता और जनहित के प्रति उनकी निष्ठा को सिद्ध करता है।

  • हाइलाइट: BJP young MLA Rakesh Ojha
  • छात्रों को भड़काने वाले असली दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए: राकेश ओझा

पटना। बिहार विधानसभा में गुरुवार का दिन जहाँ बेहद हंगामेदार रहा, वही शाहपुर के विधायक राकेश रंजन ओझा ने सदन के भीतर अपनी बात रखते हुए एक सुलझे हुए जन प्रतिनिधि का परिचय भी दिया। पटना में कांग्रेस मुख्यालय के समीप भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई हिंसक झड़प में विधायक राकेश रंजन ओझा स्वयं घायल हो गए थे। चोटिल होने के बावजूद, सदन में अपने संबोधन के दौरान भाजपा के युवा विधायक राकेश रंजन ओझा ने छात्रों को लेकर एक उदार और भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण रखा।

इस पूरे प्रकरण का सबसे महत्वपूर्ण और चर्चा का विषय वह क्षण रहा जब सदन में उपद्रवियों और हमलावरों पर कार्रवाई की मांग उठी। जहां भाजपा के अन्य विधायकों ने सख्त कानूनी कदम उठाने पर जोर दिया, वहीं आईपी गुप्ता ने उन्हें छात्र बताकर बचाने का प्रयास किया, जिससे भाजपा विधायकों के साथ उनकी तीखी नोक-झोंक हुई।

BJP young MLA Rakesh Ojha: छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की

इस गर्मागर्म बहस के बीच, भाजपा के युवा विधायक राकेश रंजन ओझा ने सदन में अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा की छात्रों को भड़काने वाले असली दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए, किंतु उन्होंने छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट मांग रखी कि छात्रों के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि इससे उनका भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने माना कि युवा पीढ़ी अक्सर बहकावे में आ जाती है, लेकिन एक जिम्मेदार समाज और शासन के तौर पर हमें उनके करियर को प्राथमिकता देनी चाहिए।

राजनीतिक विरोध के बावजूद एक जनप्रतिनिधि के तौर पर भविष्य की पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी निभाना, शाहपुर विधायक का यह रुख भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं की सख्त मांगों से अलग था, जो उनके मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है। एक घायल योद्धा होने के बावजूद, अपने घावों को अनदेखा कर छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए आगे आना, विधायक राकेश रंजन ओझा की परिपक्वता और जनहित के प्रति उनकी निष्ठा को सिद्ध करता है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular