Bharat Tiwari family: मुख्यमंत्री ने इस भेंट की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से साझा की।
- हाइलाइट: Bharat Tiwari family
- सीएम ने उनकी बात सुनी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बहुचर्चित भरत तिवारी हत्याकांड मामले में मृतक के परिवार से मुलाकात कर उन्हें निष्पक्ष जांच और न्याय का पूर्ण आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने इस भेंट की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से साझा की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सरकार इस मामले की गंभीरता को समझते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
Bharat Tiwari family: पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल
यह घटनाक्रम 17 जून को सामने आया था, जब भरत तिवारी ने फेसबुक लाइव के दौरान पुलिस के समक्ष हथियार के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। उस समय भरत तिवारी ने जवैनिया विस्थापितों की मांगों के पूरा होने पर आत्मसमर्पण करने की घोषणा की थी। अपने वादे के अनुसार उसने पुलिस के सामने सरेंडर भी किया।
हालांकि, पुलिस का दावा है कि आत्मसमर्पण के बाद भरत तिवारी ने पुनः हथियार उठाकर फायरिंग का प्रयास किया, जिसके जवाब में की गई पुलिसिया कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब स्थानीय लोगों ने आँखों देखा हाल बताया, साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस के बयानों में बड़ा विरोधाभास सामने आया। पुलिस ने जहां मात्र दो से तीन गोली चलने की बात कही थी, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, भरत तिवारी के शरीर पर कुल पांच गोलियों के निशान पाए गए, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली और घटना के विवरण पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

