HomeबिहारArrahलायंस क्लब आरा: डॉ.मदन मोहन द्विवेदी अध्यक्ष और राजेश कुमार गुप्ता सचिव...

लायंस क्लब आरा: डॉ.मदन मोहन द्विवेदी अध्यक्ष और राजेश कुमार गुप्ता सचिव बने

Ara Red Cross Building: आरा रेड क्रॉस भवन सभागार में रविवार को लायंस क्लब आरा मौर्या के नए सत्र के पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह हुआ।

  • हाइलाइट: Ara Red Cross Building
  • डॉ.मदन मोहन द्विवेदी अध्यक्ष और राजेश कुमार गुप्ता सचिव बने
  • लायंस क्लब आरा मौर्या कपल का पदभार ग्रहण समारोह

आरा। स्थानीय रेड क्रॉस भवन सभागार में रविवार को लायंस क्लब आरा मौर्या के नए सत्र के पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह हुआ। समारोह के चेयरमैन जयप्रकाश नारायण थे। संचालन उमेश कुमार सिन्हा ने किया। इस मौके पर पद्मश्री डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह (कैंसर रोग विशेषज्ञ, पटना), भोजपुर सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा तथा पूर्व एसीएमओ के. एन. सिन्हा ने संयुक्त रूप से समारोह का उद्घाटन किया।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार खेतान थे। समारोह के गेस्ट ऑफ ऑनर नंदा गर्ग, संजय अवस्थी थे। डॉ. के. एन. सिन्हा ने नए लायंस क्लब मेंबर राकेश कुमार सिंह, बबली कुमारी एवं जय प्रकाश को लायन सदस्यता की शपथ दिलाते हुए लायंस क्लब के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की।

कहा कि हमारा लायंस क्लब आज करीब 200 देश में है। इसके 14 लाख से भी ज्यादा सदस्य है। 47000 क्लब पूरे विश्व में है। यह विश्व में सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था है।लायंस क्लब का लक्ष्य अंधापन दूर करना, पर्यावरण की रक्षा करना है। इसका स्लोगन है “वी सर्व”।

क्लब के वर्तमान सत्र के अध्यक्ष डॉ.मदन मोहन द्विवेदी और सेक्रेटरी राजेश कुमार गुप्ता बने। सभी गणमान्य लोगों ने लायंस क्लब के सेवा कार्यों की प्रशंसा की एवं उन्हें हमेशा सहयोग देने का वादा किया। नए अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन द्विवेदी ने अपने सत्र में कई सेवा कार्यक्रमों को बढ़-चढ़ कर शत प्रतिशत करने का संकल्प किया।

ranjna
Shadow
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular