Physiotherapy: आरा शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप ‘फिजियोहील’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में आगामी 23 अगस्त से 8 सितंबर तक मेगा फिजियोथेरेपी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया है।
- हाइलाइट: physiotherapy
- आगामी 8 सितंबर तक चलेगा जागरूकता अभियान
- फिजियोथेरापिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने दी जानकारी
आरा। शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप ‘फिजियोहील’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में आगामी 23 अगस्त से 8 सितंबर तक मेगा फिजियोथेरेपी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए फिजियोथेरापिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने बताया कि 23 अगस्त (रविवार) को स्पाइन एवं दर्द रिहैबिलिटेशन-डे के मौके पर जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कमर दर्द, साइटिका, स्लिप डिस्क, गर्दन दर्द, सर्वाइकल स्पॉन्डिलीसीस आदि के मरीज को सलाह दिया जाएगा।
वही 30 अगस्त (रविवार) को ऑर्थोपेडिक रिहैबिलिटेशन-डे के मौके पर घुटने का दर्द एवं अर्थराइटिस, फ्रोजन शोल्डर, खेल संबंधी चोटे, फ्रैक्चर के बाद उपचार, एसीएल/पीसीएल रिहैबिलिटेशन के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। वहीं 6 सितंबर (रविवार) को न्यूरोलॉजिकल रिहैबिलिटेशन-डे के मौके पर स्ट्रोक (लकवा), पर्किंसन रोग, बेल्स पॉल्सी, संतुलन एवं चलने में समस्या, नसों की कमजोरी, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
physiotherapy : डॉ. दिव्य प्रकाश ने दी जानकारी
डॉ. दिव्य प्रकाश ने बताया इस दौरान ऑटोमेटिक हैंड रिहैबिलिटेशन ग्लव्स का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। अगामी 8 सितंबर को विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें फिजियोथैरेपी जागरूकता व्याख्यान, व्यायाम प्रदर्शन, सफल मरीजों की प्रेरणादायक कहानियां, नई रिहैबिलिटेशन तकनीक का प्रदर्शन स्वास्थ्य परामर्श एवं समुदाय जागरूकता पर आधारित कार्यक्रम होगा। इसके अलावे मरीज का नि:शुल्क जांच एवं इलाज हेतु परामर्श दिया जाएगा।















