Ara Mayor hoists flag: आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को महापौर इंदु देवी ने किया नमन
- हाइलाइट: Ara Mayor hoists flag
- नगर निगम परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह
- कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई
- देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति लोगों ने व्यक्त की अपनी प्रतिबद्धता
आरा। नगर निगम परिसर में राष्ट्रीय भावना एवं देशभक्ति के उत्साह के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर इंदु देवी ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई। इसके पश्चात महापौर इंदु देवी द्वारा तिरंगा ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
Ara Mayor hoists flag : नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं
वही उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगे को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर महापौर इंदु देवी ने समस्त आरा नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
समारोह में नगर निगम की महापौर इंदु देवी, उप महापौर पूनम देवी, नगर आयुक्त अंजू कुमारी, सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी एवं आरा नगर निगम के सभी 45 वार्डों के वार्ड पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में सम्मानित नगरवासी उपस्थित रहें। पूरा नगर निगम परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और उपस्थित लोगों ने “जय हिंद” एवं “भारत माता की जय” के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।















